VIDEO: इवेंट में एक-दूसरे को इग्नोर करते दिखे मलाइका और अर्जुन कपूर; दूर-दूर बैठे, लोग बोले- 'ब्रेकअप कन्फर्म!'

कुछ समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की रूमर्स फैली हुई हैं। इन सब के बीच दोनों को पहली बार किसी इवेंट में देखा गया। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे उनके ब्रेकअप की खबरें कन्फर्म होती दिख रही हैं।

Updated On 2024-07-27 13:13:00 IST
Malaika Arora - Arjun Kapoor

Arjun- Malaika Breakup: बी-टाउन के पॉपुलर कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई सालों से एक-दूसरे के साथ खूबसूरत रिश्ते में हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कपल के रिश्ते में अनबन की खबरें हैं। काफी समय से अपने ब्रेकअप को लेकर रूमर्स उड़ रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने ही इन रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

ब्रेकअप के बीच एक इवेंट में दिखे मलाइका-अर्जुन
लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि मलाइका और अर्जुन का वाकई ब्रेकअप हो गया है। दरअसल बीते दिन दोनों एक इवेंट में शामिल हुए थे। दोनों अलग अलग पहुंचे थे। इस इवेंट में उनके बीच दूरी देखी गई। दोनों एक-दूसरे को इग्नोर भी करते नजर आए। इवेंट से जब उनके वीडियोज वायरल हुए तो उनके ब्रेकअप की अफवाहों को और हवा मिल गई।

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक फैशन इवेंट में पहुंचे थे। इसके लिए दोनो को बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखी गया, लेकिन दोनों ही अलग-अलग पहुंचे थे। वहीं फैशन इवेंट के अंदर की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें मलाइका और अर्जुन कपूर को एक-दूसरे से दूर-दूर बैठे देखा गया। इतना ही नहीं जब अर्जुन किसी फैन के साथ सेल्फी ले रहे थे तब मलाइका उन्हें इग्नोर कर आगे बढ़ गईं। इसका वीडियो विरल भयानी ने जारी किया है।

अर्जुन को इग्नोर करती दिखीं मलाइका
हांलाकि फैन के सेल्फी लेते समय मलाइका पीछे रुक जाती हैं, जिन्हें बाद में अर्जुन कपूर हाथ बढ़ाते हुए उन्हें आगे निकालते हैं। लेकिन मलाइका सीधे निकलकर चली जाती हैं और पीछे मुड़कर नहीं देखतीं। इससे साफ जाहिर है कि दोनों ने इवेंट में एक-दूसरे को इग्नोर किया होगा। अब इस वायरल वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। 

एक यूजर ने कमेंट किया, 'लगता है दोनों के बीच चीजें खत्म हो गई हैं।' एक अन्य ने लिखा, "लगता है कि इनका सचमें ब्रेकअप हो गया है।" 

Similar News