PHOTOS: 'मैं झुकेगा नहीं साला...' Allu Arjun का 'पुष्पा' स्टाइल में दुबई में लगा वैक्स स्टेच्यू, एक्टर ने सिग्नेचर पोज़ देकर किया लॉन्च

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल उनका दुबई के मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है। स्टेच्यू हूबहू 'पुष्पा' के फेमस डायलॉग 'मैं झुकेगा नहीं साला' के सिग्नेचर पोड़ में लगा है।

Updated On 2024-03-29 11:55:00 IST
अल्लू अर्जुन का 'पुष्पा' स्टाइल में दुबई में लगा वैक्स स्टेच्यू।

Allu Arjun Wax Statue at Madame Tussauds: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। 'पुष्पा' की अपार सफलता के बाद अब एक्टर इस फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारियों में व्यस्त हैं। इन दिनों 'पुष्पा 2' की शूटिंग चल रही है। इसी बीच अल्लू अर्जुन के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 

सिग्नेचर स्टाइल में लगा एक्टर का स्टेच्यू
दरअसल साउथ सुपरस्टार का दुबई के मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम  (Madame Tussauds Dubai) में वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है। स्टेच्यू हूबहू अल्लू अर्जुन की तरह दिखता है और इतना ही नहीं ये पुतला एक्टर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' के स्टाइल में बना है। फिल्म के मशहूर डायलॉग 'मैं झुकेगा नहीं साला' दुनियाभर में इतना फेमस हुआ है कि आखिरकार मैडम तुसाद म्यूजियम में भी अल्लू अर्जुन के इसी सिग्नेचर स्टाइल में ये स्टेच्यू बनाया गया है। एक्टर ने खुद दुबई में इस पुतले का अनावरण किया है। उन्होंने इसकी झलक भी सेशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को दिखाई है।

एक्टर ने शेयर की तस्वीरें
अल्लू अर्जुन ने 28 मार्च को दुबई के मैडम तुसाद में लगे अपने वैक्स स्टैच्यू का अनावरण किया। लाल रंग के कोट, वाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में अल्लू का ये स्टैच्यू एकदम रियल लग रहा है। एक्टर ने भी 'पुष्पा' स्टाइल में सेम सिग्नेचर पोज़ देते हुए स्टैच्यू का अनावरण किया। इस दौरान वह खुद भी स्टेच्यू के साथ ट्विनिंग आउटफिट पहने नजर आए। लॉन्च के दौरान उनकी पूरी फैमिली भी मौजूद रही। तो वहीं एक्टर ने खुद इस इवेंट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

ब्लॉकबस्टर हिट थी 'पुष्पा'
अपना वैक्स स्चेच्यू का अनावरण करने पर एक्टर ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर कर कहा कि मैडम तुसाद में वैक्स स्टैच्यू का अनावरण कर उन्हें बहुत खुशी हुई... 'यह हर एक्टर के लिए माइलस्टोन मोमेंट है।' आपको बता दें, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। ये फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी जिसके बाद इसे ताबड़तोड़ सफलता मिली और मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्ट हिट हुई।

हाल ही में एक्टर को इस फिल्म के लिए 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं अब वह अपनी अगली फिल्म 'पुष्पा: द रूल' की रिलीज की तैयारियों में हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।

 

Similar News

Indian Idol 3 के विजेता प्रशांत तमांग का निधन: 43 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुआ देहांत, संगीत जगत में शोक की लहर

‘कांतारा चैप्टर 1’ऑस्कर 2026 में हुई नॉमिनेट: ऋषभ शेट्टी को विवेक ओबेरॉय ने दी बधाई, कहा- 'ये इतिहास है'