राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: शाहरुख खान और रानी मुखर्जी को करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड, विक्रांत मैसी बने बेस्ट एक्टर
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आगाज हो गया है। शाहरुख खान और रानी मुखर्जी को अपने करियर में पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिल रहा है।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025
National Film Awards 2025: आज (23 सितंबर) नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित कला जगत के सितारों को सम्मानित किया। सुपरस्टार शाहरुख खान को अपने 35 साल के करियर में पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार का अवॉर्ड मिला। उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। वहीं रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
इस समारोह के लिए फिल्मी जगत के सितारे नई दिल्ली पहुंचे। किंग खान शाहरुख खान ब्लैक सूट-पैंट आउटफिट में बेहद डैशिंग लगे।
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुस्कार के विजेताओं की लिस्ट:
बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
बेस्ट हिंदी फिल्म- 'कटहल- ए जैकफ्रुट मिस्ट्री'
बेस्ट फीचर फिल्म- 12th फेल
दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड: इस साल दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड का सम्मान साउथ सुपरस्टार मोहनलाल को मिलेगा।
बेस्ट डायरेक्शन - द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
बेस्ट कोरियोग्राफी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
बेस्ट तेलुगु फिल्म- भगवंत केसरी
बेस्ट तमिल फिल्म- पार्किंग
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- द रे ऑफ होप
रानी मुखर्जी को फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।
अभिनेता शाहरुख खान को हिंदी फिल्म 'जवान' में उनके अभिनय के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से ज़्यादा समय बिताने के बाद, शाहरुख खान को अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।
वैभवी मर्चेंट को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने ढिंढोरा बाजे रे के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला।
यशोवर्धन मिश्रा को ‘कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’ के लिए बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला।
प्रणिल देसाई को 'द फर्स्ट फिल्म' (हिंदी) के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
मनीष सैनी को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘गिद्ध द स्कैवेंजर’ के लिए बेस्ट शॉर्ट फिल्म डायरेक्टर का पुरस्कार मिला।