Malaika Arora Red Dress: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का रेड हॉट लुक, देखिए वीडियो

Malaika Arora Red Dress: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का रेड हॉट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वे अपने रेस्टोरेंट के बाहर नजर आईं हैं।

Updated On 2025-12-26 16:37:00 IST

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Image: viralbhayani)

Malaika Arora Red Dress: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा लुक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्हें मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने रेस्टोरेंट में आयोजित क्रिसमस पार्टी में शामिल हुईं थीं। इस खास मौके पर उन्होंने रेड लुक कैरी किया, जिसे फैंस देखते ही रह गए।

बता दें, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में मलाइका अरोड़ा को बांद्रा में देखा गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, मलाइका का रेड हॉट लुक कितना खूबसूरत नजर आ रहा है।

Full View

मिनी ड्रेस में लगीं हॉट

मलाइका अरोड़ा ने इस पार्टी के लिए एक रेड कलर की मिनी ड्रेस चुनी, जो उनके टोन्ड फिगर को खूबसूरती से दिखा रही थी। अपने आउटफिट को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिएृ मैचिंग रेड बूट्स पहने थे। ये बूट्स उनके पूरे लुक को फैशनेबल बना रहे थे। वहीं, उन्होंने अपने लुक में तड़का लगाने के लिए स्टाइलिश हैंडबैग भी कैरी किया था।

मलाइका का मेकअप कैसा था

मलाइका अरोड़ा का मेकअप ऐसा था, जिसे देखकर लोग अपनी नजर नहीं हटा पा रहे थे। उसके गालों पर हल्का ब्लश, आंखों पर लाइनर और होंठों पर लिपस्टिक ने पूरा माहौल बदल दिया था। यह मेकअप न तो ज्यादा हैवी था और न ही फीका, बल्कि उनके रेड आउटफिट के साथ मैच कर रहा था।

मलाइका ने बालों को रखा खुला

मलाइका ने अपने बालों को खुला रखा हुआ था। उनके खुले लहराते बाल कंधों पर गिरते नजर आ रहे थे। यह हेयरस्टाइल फेस्टिव और पार्टी लुक के लिए बेहद खूबसूरत लग रही थी। अगर आप भी किसी पार्टी में जा रहीं हैं, तो इस तरह से बालों को स्टाइल कर सकती हैं।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का यह रेड मिनी ड्रेस लुक फेस्टिव सीजन के लिए एक परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन है। चाहे क्रिसमस पार्टी हो या न्यू ईयर सेलिब्रेशन, उनका यह आउटफिट लोगों के दिलों तक पहुंच गया है।

Tags:    

Similar News