Kingdom OTT release: ओटीटी पर फैलेगा विजय देवरकोंडा का 'साम्राज्य', कब और कहां देखें फिल्म?
Kingdom OTT release:विजय देवरकोंडा स्टारर 'किंगडम' 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। अब ये ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। जानिए पूरी डीटेल।
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' का हिंदी वर्जन 'साम्रज्य' नाम से है।
Kingdom OTT release: ओटीटी का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद कुछ दर्शक ऐसे हैं जो फिल्मों को ओटीटी पर देखने का इंतजार करते हैं। तो आपके लिए गुडन्यूज है क्योंकि विजय देवरकोंडा की पावर पैक्ड एक्शन-थ्रिलर फिल्म किंगडम ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।
इस दिन ओटीटी पर आ रही 'किंगडम'
किंगडम का डायरेक्शन गौतम तिन्ननुरी ने किया है जो 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का हिंदी में 'साम्राज्य' नाम दिया गया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा लीड रोल में हैं जिनके साथ सत्यदेव, भाग्यश्री बोरसे और वेंकिटेश नजर आए थे। अब इस तेलुगू एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म का मजा आप इस वीकेंड ओटीटी पर ले सकते हैं। ये फिल्म 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है।
आप इसे नेटफ्लिक्स पर कई भाषाओं में देख सकेंगे। नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, "सोने, खून और आग के राज्य में... राख से एक नया राजा उभरता है।" फिल्म तेलुगू के साथ-साथ तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में भी उपलब्ध होगी।
क्या है फिल्म की कहानी?
'किंगडम' एक सस्पेंस से भरपूर जासूसी ड्रामा फिल्म है, जिसमें विजय देवरकोंडा ने कांस्टेबल से स्पाई बने सूरी का किरदार निभाया है। सूरी, अपने खोए हुए भाई शिवा (सत्यदेव) की तलाश में श्रीलंका जाता है और वहीं उसकी टक्कर होती है एक खतरनाक कार्टेल किंग ओडियप्पन के बेटे मुरुगन (वेंकिटेश) से। इस मिशन में उसकी मदद करती है डॉ. मधु (भाग्यश्री बोरसे), जो बाद में सूरी से प्यार करने लगती है।
विवादों से लेकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक
हालांकि फिल्म को शुरुआत में दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। फिल्म को लेकर विवाद भी उठा था। कुछ संगठनों ने इसमें श्रीलंकाई तमिलों की छवि को बिगाड़ने का आरोप लगाया था जिसके चलते NTK के कार्यकर्ताओं ने तिरुचि में थिएटर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, पोस्टर फाड़े और स्क्रीनिंग रुकवाई।
लेकिन इसके बावजूद इसने 82.02 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। फिल्म के क्लाइमैक्स में इसके सीक्वल की भी झलक दी गई है।