Karan-Jennifer: करण वाही ने जेनिफर विंगेट से शादी की खबरों पर दिया बड़ा बयान, इंस्टाग्राम पर बताया सच

अभिनेता करण वाही ने टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट के साथ शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में दोनों की शादी करने की अफवाहें उड़ी थीं जिसपर करण ने इंस्टाग्राम पर बड़ी बात कही।

Updated On 2026-01-28 16:00:00 IST

करण वाही ने जेनिफर विंगेट से शादी की खबरों पर किया रिएक्ट (Photo- Instagram)

Karan Wahi-Jennifer Winget Wedding Rumors: टीवी जगत के मशहूर एक्टर करण वाही और जेनिफर विंगेट की शादी की खबरों से इंटरनेट हिल गया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर खबरें सामने आईं कि टीवी शो 'दिल मिल गए' के स्टार्स करण और जेनिफर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही दोनों इस रिश्ते को शादी के बंधन में बदलने वाले हैं। इस खबर से एतक ओर जहां फैंस खुश हो गए, वहीं करण ने अपना आधिकारिक बयान जारी कर इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।  

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए करण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन अफवाहों को फैलाने वालों के लिए लिखा, "मुफ्त के पीआर के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।"


इससे साफ हुआ कि वह इस तरह की अफवाहों को केवल पब्लिसिटी स्टंट का हिस्सा मानते हैं।

इसके अलावा, करण ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी पर कल्की कोचलीन और रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी का एक फोटो शेयर की, जिसमें लिखा था, "कुछ रिश्ते प्यार से भी बढ़कर होते हैं", जो उनके और जेनिफर के गहरे बंधन की ओर इशारा करता है।


जेनिफर ने भी हिंदुस्तान टाइम्स को प्रतिक्रिया देते हुए कहा- 'ये बिल्कुल फर्जी खबर है।'

करण और जेनिफर लंबे समय से हैं दोस्त

करण और जेनिफर ने पहली बार 2007 में शो दिल मिल गए में साथ काम किया था। जेनिफर ने डॉ. रिद्धिमा गुप्ता की भूमिका निभाई थी, जबकि करण डॉ. सिद्धांत मोदी के रूप में नजर आए थे। इसके बाद दोनों ने रायसिंघानी vs रायसिंघानी जैसी लीगल ड्रामा में फिर से साथ काम किया। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यारे पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिससे उनकी दोस्ती और करीबी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

जेनिफर और करण के पिछले रिलेशनशिप

जेनिफर पहले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की पत्नी रह चुकी हैं। दोनों ने 2009 में दिल मिल गए के सेट पर एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2012 में शादी की। लेकिन 2014 में दोनों ने अलग होने की घोषणा कर दी थी, जिससे उनके फैंस को बहुत दुख हुआ। बाद में करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासू के साथ शादी के बंधन में बंधे।

करण वही पहले उदिती सिंह के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, 2025 में उन्होंने खुद को सिंगल बताया और यह भी कहा कि वे शादी करना चाहते हैं।

Tags:    

Similar News