Ganesh Chaturthi 2025 Hindi songs: बप्पा के स्वागत में बजाएं ये 10 बॉलीवुड गाने

गणेश चतुर्थी का उत्सव जश्न के साथ शुरू हो गया है। गणेश बप्पा के स्वागत में जश्न से भरे ये बॉलीवुड गाने इस इस उत्सव में रौनक बढ़ा देंगे।

Updated On 2025-08-27 13:08:00 IST

गणपति उत्सव के लिए बॉलीवुड गाने

Ganesh Chaturthi 2025 Hindi songs: गणेश चतुर्थी भारत के सबसे रंग-बिरंगे और जश्न से भरे त्योहारों में से एक है। 27 सिंतबर से इस त्योहार का आगाज हो चुका है। गणेश चतुर्थी का पर्व केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि गाजे-बाजे के जश्न और नृत्य व भक्ति से भरा होता है। हर साल गणपति बप्पा के स्वागत और विदाई में बॉलीवुड गाने उत्सव में रंग भर देते हैं।

तो आइए जानें ऐसे 10 सुपरहिट हिंदी गाने जो इस गणेश चतुर्थी पर आपके प्लेलिस्ट में ज़रूर होने चाहिए:

1. देवा श्री गणेशा – अग्निपथ (2012)

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म अग्निपथ का ये गाना गणेश चतुर्थी की शान बन चुका है। इसकी ऊर्जा और भक्ति भाव हर पंडाल और घर में सुनाई देती है।

Full View

2. मोरिया रे – डॉन (2006)

यह गाना गणपति विसर्जन के जश्न को पूरी तरह जश्न भर देता है। इसकी धुन और बोल आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं।

Full View

3. श्री गणेशाय धीमहि – विरुद्ध (2005)

शंकर महादेवन की सशक्त और मधुर आवाज़ में यह गाना भक्ति का बेहतरीन मेल है। आरती और पूजा में यह गीत गूंजता रहता है।

Full View

4. गजानना – बाजीराव मस्तानी (2015)

सुखविंदर सिंह की जोशीली आवाज में गाया ये गाना शक्ति, श्रद्धा और भव्यता का संगम है।

Full View

5. साड्डा दिल भी तू – ABCD (2013)

युवाओं के बीच बेहद फेमस यह गाना भक्ति और डांस का परफेक्ट मिक्स है। इसके बीट्स और कोरियोग्राफी ने इसे फेस्टिव फेवरेट बना दिया है।

Full View

6. हे गणराया – ABCD 2 (2015)

गणपति बप्पा के स्वागत की खुशी इस गाने में झलकती है।

Full View

7. गणपति अपने गांव चले – अग्निपथ (1990)

एक क्लासिक गीत जो बप्पा के विदाई के समय भावनाओं को छू जाता है। इसकी सादगी और भावुकता आज भी भक्तों के दिलों में बसी है।

Full View

8. गणपति बप्पा मोरया – शंकर महादेवन (2022)

हाल ही में रिलीज़ हुआ यह गीत शंकर महादेवन की आवाज़ में एक नई श्रद्धा की लहर लेकर आया है। पारंपरिक ताल और गहराई से भरा यह गीत जल्दी ही लोकप्रिय हो गया।

Full View

9. गन देवा – स्ट्रीट डांसर 3डी (2020)

प्रभुदेवा और वरुण धवन पर फिल्माया गया यह गाना आधुनिक बीट्स और परंपरागत भक्ति का फ्यूजन है। विसर्जन जुलूस में यह ट्रैक जोश बढ़ा देता है।

Full View

10. गणेश आरती - वास्तव (1999)

संजय दत्त स्टारर फिल्म वास्तव का ये गाना एक गणेश आरती है जो बक्ति भाव के लिए समर्पित है।

Full View

Tags:    

Similar News