Satish Shah: दिवंगत सतीश शाह को पद्मश्री सम्मान देने की मांग, FWICE ने PM मोदी को लिखा पत्र

भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन के बाद अब उन्हें मरणोपरांत सम्मानित करने की मांग उठी है। FWICE ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसके लिए अपील की है।

Updated On 2025-10-29 11:54:00 IST

सतीश शाह का 74 की उम्र में निधन हुआ।

Satish Shah death: भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के मशहूर अभिनेता सतीश शाह के निधन से एंटरटेनमेंट जगत मायूस है। उनकी फिल्में, अभिनय और यादों, लोगों के दिलों बसी हुई है। इंडस्ट्री में उनके अहम योगदान के मद्देनजर अब उन्हें मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की मांग उठी है।

इसको लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है जिसमें, अनुरोध किया गया है कि दिवंगत अभिनेता को मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाए।

फिल्म संगठन ने पीएम मोदी से की अपील

फिल्म संगठन ने अपने पत्र में सतीश शाह को एक “दुर्लभ और प्रतिभाशाली कलाकार” बताया, जिनकी कला ने देशभर के लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। पत्र में लिखा गया– “सतीश शाह जी ने अपने अनोखे अभिनय और हास्य से चार दशकों तक भारत के करोड़ों दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया जाना चाहिए। यह उनके जीवन और कला के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

ये भी पढ़ें- RIP Satish Shah: सतीश शाह को PM मोदी की भावभीनी श्रद्धांजलि, बोले- उन्होंने करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाई

FWICE ने आगे कहा कि सतीश शाह सिर्फ एक कलाकार नहीं थे, बल्कि भारतीय फिल्म, टीवी और डिजिटल उद्योग के एक अहम शख्स थे जिन्होंने अपने काम से नई पीढ़ी के कलाकारों को प्रेरित किया।

सतीश शाह के यादगार काम

सतीश शाह ने अपने करियर में अनेक यादगार भूमिकाएं निभाईं। टीवी शो ‘यह जो है ज़िंदगी’, ‘साराभाई वर्सेज़ साराभाई’ और फिल्मों ‘जाने भी दो यारो’, ‘मैं हूं ना’, ‘ओ माय गॉड’ जैसी कई हिट परियोजनाओं में उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। उनके डायलॉग और कॉमिक टाइमिंग आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं।

ये भी पढ़ें- सतीश शाह की प्रेयर मीट में भावुक पल: पत्नी मधु ने सोनू निगम संग गाया पति का पसंदीदा गाना, देखें वीडियो

74 की उम्र में सतीश शाह का निधन

74 वर्षीय सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर 2025 को मुंबई स्थित उनके घर पर हुआ था। लंच के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके परिवार के अनुसार, कुछ महीने पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, लेकिन निधन का कारण हार्ट अटैक बताया गया।

Tags:    

Similar News