धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड गमगीन: अक्षय कुमार बोले- 'हर लड़का उनके जैसा बनना चाहता था', करण जौहर-करीना, माधुरी समेत सेलेब्स भावुक
हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड में शोक है। एक्टर का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अक्षय कुमार, अजय देवगन, करीना कपूर और अन्य सितारों ने शोक जताया है।
बॉलीवुड सितारों ने लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर जताया शोक
Bollywood celebs mourn Dharmendra death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबी बीमारी से जूझने के बाद उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका निधन भारतीय सिनेमा के एक यादगार युग का अंत है। हिंदी सिनेमा के ही-मैन नाम से मशहूर धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड में मातम पसर गया है। बॉलीवुड सितारों ने गमगीन होकर लीजेंड्री एक्टर को श्रद्धांजिल दी।
बॉलीवुड सितारों की भावुक श्रद्धांजलि
फिल्ममेकर करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, “यह एक युग का अंत है… एक महान सुपरस्टार… मुख्यधारा की सिनेमा में हीरो का प्रतीक… बेहद आकर्षक और अद्वितीय स्क्रीन प्रेजेंस… वह भारतीय सिनेमा के सच्चे लेजेंड हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण, वह एक अद्भुत इंसान थे। उनकी गर्मजोशी, आशीर्वाद और प्यार हमेशा याद रहेंगे। हमारी इंडस्ट्री में एक खालीपन पैदा हो गया है, जिसे कोई नहीं भर सकता। हमेशा एक ही धरमजी रहेंगे। हम आपको बहुत याद करेंगे। ओम शांति।”
करीना कपूर खान ने धर्मेंद्र के राज कपूर के साथ एक पुराने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “हमेशा के लिए शक्ति में जीवित रहें।”
काजोल ने कहा, “अच्छे इंसान का असली लेजेंड अब नहीं रहे और दुनिया इसके लिए थोड़ी गरीब हो गई है। धरम जी हमेशा प्यार और दयालुता के प्रतीक रहे। RIP धरमजी।”
माधुरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर धमेंद्र को श्रद्धांजलि दी
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के साथ एक पुराना फोटो साझा करते हुए लिखा, “बचपन में, धर्मेंद्र जी हर लड़के के हीरो थे… हमारी इंडस्ट्री के असली ही-मैन। आपने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। आपकी यादें और फिल्मों के माध्यम से आपका प्यार हमेशा जीवित रहेगा। ओम शांति।”
अजय देवगन ने भी धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया और लिखा, “धरम जी के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया। उनकी गर्मजोशी, उदारता और व्यक्तित्व ने कई कलाकारों को प्रेरित किया। इंडस्ट्री ने एक लेजेंड खो दिया और हम एक ऐसे व्यक्ति को खो बैठे जिन्होंने हमारी सिनेमा की आत्मा को आकार दिया। ओम शांति।”
धर्मेंद्र का योगदान और उनका सरल, दयालु व्यक्तित्व हमेशा फिल्म प्रेमियों और इंडस्ट्री के लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।