Dharmendra Passes away: धर्मेन्द्र के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया शोक, कहा– अभिनय सदैव रहेगा अविस्मरणीय

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने उनके अभिनय को अविस्मरणीय बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Updated On 2025-11-25 02:36:00 IST

Dharmendra Passes away

मधुरिमा राजपाल, भोपाल। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने मप्र सरकार की ओर से दिवंगत अभिनेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि धर्मेन्द्र का हिंदी फिल्म उद्योग में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि धर्मेन्द्र ने अपनी सहज, प्रभावशाली और करिश्माई अभिनय शैली से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनका हर किरदार सिनेमा प्रेमियों के हृदय में हमेशा जीवित रहेगा।

उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों तथा शुभचिंतकों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Tags:    

Similar News