Bijuria song Out: सोनू निगम के गाने पर वरुण-जान्हवी ने मारे ठुमके, ‘सनी संस्कारी...’ का पहला गाना रिलीज

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का पहला गाना 'बिजुरिया' रिलीज हो गया है। सोनू निगम के इस गाने के नए वर्जन में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की केमेस्ट्री जबरदस्त है।

Updated On 2025-09-03 13:19:00 IST

Bijuria song out

Bijuria song Out: अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी स्क्रीन पर दोबारा देखने को मिलेगी। इसी बीच फिल्म का पहला डांस नंबर 'बिजुरिया' आखिरकार रिलीज़ हो गया है। सोनू निगम के इस पुराने गाने के रीलोडेड वर्जन में जबरदस्त एनर्जी और डांस बीट्स हैं जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगी।

गाने में वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने धमाकेदार डांस मूव्स और जबरदस्त केमिस्ट्री से स्टेज पर आग लगा दी है। तो वहीं सोनू निगम के इस गाने को लेकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गईं। 

Full View

'बिजुरिया' गाना ओरिजनली 199 में सोनू निगम ने गाया था जो 90 के दशक के म्यूजिक चार्टबस्टर में छाया रहा था। अब इस गाने रीमेक कर के बनाया गया है जिसे तनिष्क बागची और रवि पवार ने कंपोज किया है। सोनू निगम और असीस कौर ने इसमें आवाजें दी हैं। गाने को कोरियोग्राफ किया है पियूष भगत और शाज़िया सामजी ने।

फैंस को सोनू निगम की कमी खली

गाना रिलीज होते ही छा गया है। जान्हवी और वरुण की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई है। लेकिन कई लोगों को गाने में सोनू नगम की प्रेजेंस बी खली है। सोशल मीडिया पर कई फैंस का मानना है कि गाने में एक झलक सोनू निगम की होनी चाहिए थी। एक यूजर ने लिखा, “सोनू निगम का कैमियो ज़रूर होना चाहिए था।” एक यूजर ने लिखा- पुराने दिन याद आ गए।

फिल्म की कहानी और रिलीज डेट

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इसमें वरुण और जान्हवी के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और धर्मा प्रोडक्शंस इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी दो पुराने प्रेमियों की है, जो दिल्ली में फिर से टकराते हैं और अपने रिश्ते को नया मोड़ देने की कोशिश करते हैं। इसी बीच पनपता है प्यार, रोमांस और कॉमेडी का तड़का। 

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Tags:    

Similar News