Alia Bhatt Blazer Look: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेबी केयर प्रोडक्ट किया लॉन्च, फॉर्मल लुक में आईं नजर

Alia Bhatt Blazer Look: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ‘एड-ए-मम्मा’ बेबी केयर प्रोडेक्ट लॉन्च किया हैं। इस दौरान फॉर्मल ब्लेजर में उनका लुक सोशल मीडिया पर छाने लगा है।

Updated On 2026-01-09 19:08:00 IST

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Image: varindertchawla)

Alia Bhatt Blazer Look: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बच्चों की देखभाल के लिए ‘'एड-ए-मम्मा'' नाम का एक प्रोडेक्ट लॉन्च किया है। इस खास मौके पर उन्होंने फॉर्मल ब्लेजर पहना हुआ है। जिसमें वे काफी अलग, और खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस वीडियो के जरिए आप भी उनके इस खूबसूरत लुक को देख सकते हैं।

बता दें, एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्मों के अलावा कई चीजों में एक्टिव रहती हैं। फिलहाल वे अपने नए प्रोडेक्ट को लॉन्च करने में व्यस्त हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

किस रंग का कोट पहना है

आलिया ने हल्के भूरे रंग का कोट पहना हुआ है। कोट के नीचे नीले रंग की बटन वाली शर्ट पहनी है। इस शर्ट के साथ डार्क रंग की नीली जींस पहनी है। अगर आप भी किसी खास इवेंट में जाने वाली हैं, तो आलिया भट्ट की तरह फॉर्मल लुक पहन सकती हैं।

ढीली जींस पहनी है

आलिया ने कोट और शर्ट को गहरे रंग की ढीली जींस के साथ पहनकर लुक को और भी खूबसूरत बना दिया है। इससे उनका लुक थोड़ा अलग नजर आ रहा है, यानी फॉर्मल के साथ कैजुअल लुक भी दिखाई दे रहा है।

भूरे रंग के जूते पहने हैं

अपने फॉर्मल स्टाइल को पूरा करने के लिए आलिया ने भूरे रंग के जूते पहने हुए हैं। ये जूते कोट के रंग से मैच कर रहे हैं। यानी इस कार्यक्रम के हिसाब उनके जूते भी काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं।

महिलाओं के लिए प्रेरणा

आलिया भट्ट का यह लुक उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो सादगी में सुंदरता ढूंढती हैं। उनका पहनावा यह बताता है कि, फैशन का मतलब भारी कपड़े या चमक-दमक नहीं होता, बल्कि सही चयन और और चेहरे की खूबसूरती होती है।

इस पूरे लुक में सबसे खास बात यह रही कि, आलिया ने कार्यक्रम के हिसाब से अपने कपड़ों चुना है। यही वजह है कि, उनका यह अंदाज लोगों को पसंद आया, और लंबे समय तक इस लुक को कोई भूल नहीं पाएगा।

Tags:    

Similar News