Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे से सदमे में बॉलीवुड; अक्षय कुमार, सनी देओल समेत सितारों ने जताया गहरा शोक

12 जून को एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अक्षय कुमार, सनी देओल, रितेश देशमुख जैसी हस्तियों ने इस खबर पर शोक जताया है।

Updated On 2025-06-12 16:09:00 IST

अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में 12 जून को भयानक हादसा हो गया। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 गुरुवार सुबह उड़ान के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह भयावह हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुआ, जिसमें 232 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि विमान के उड़ान भरते ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई और वह रनवे से आगे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे की खबर फैलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। आम जनता से लेकर बॉलीवुड हस्तियों तक ने गहरा दुख व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर कई सितारों ने पीड़ितों के लिए प्रार्थनाएं कीं और हादसे पर अपना दुख साझा किया।

बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रियाएं

अक्षय कुमार ने X पर लिखा- एयर इंडिया दुर्घटना से स्तब्ध और भयभीत हूं। इस वक्त के लिए मेरी प्रार्थनाएं हैं।

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने लिखा, "अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर बेहद दर्दनाक है। मेरी दुआएं उन सभी के साथ हैं जो इस हादसे में प्रभावित हुए हैं।"

रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, "यह खबर दिल दहला देने वाली है। उन परिवारों के लिए मेरी संवेदनाएं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।"


सोनू सूद ने कहा, "अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट की दुर्घटना की खबर से मन विचलित है। ईश्वर सभी को शक्ति दे।"

परिणीति चोपड़ा ने लिखा, "इस घटना ने दिल तोड़ दिया है। पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति मिले, यही प्रार्थना है।"

अहमदाबाद हादसे के बारे में जानकारी

12 जून को एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद के एक एयरपोर्ट पर टेकऑफ के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। इसमें कुल 242 लोग सवार थे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी विमान में सवार थे। सभी के मरने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर बचाव दल, सुरक्षा बल, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें मौजूद हैं।

Tags:    

Similar News