SSC CGL 2025: फॉर्म भरने में हो गई है चूक? समय रहते कर लें दुरुस्त; आज से खुलेगा करेक्शन विंडो
SSC CGL 2025: अगर आपने SSC CGL 2025 के लिए आवेदन करते समय कोई गलती कर दी है तो चिंता की बात नहीं है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज, 9 जुलाई 2025 से SSC CGL एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है।
By : विपिन तिवारी
Updated On 2025-07-09 13:16:00 IST
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी गई है।
SSC CGL 2025: अगर आपने SSC CGL 2025 के लिए आवेदन करते समय कोई गलती कर दी है तो चिंता की बात नहीं है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज, 9 जुलाई 2025 से SSC CGL एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है। इस सुविधा के जरिए उम्मीदवार 11 जुलाई 2025 तक अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां – SSC CGL 2025
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 9 जून 2025
- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025
- करेक्शन विंडो ओपन: 9 जुलाई 2025
- करेक्शन विंडो क्लोज: 11 जुलाई 2025
खाली पदों की संख्या
SSC इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 14582 पदों पर नियुक्ति करेगा, जिनमें Group B और Group C के पद शामिल हैं।
आवेदन में सुधार कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Login लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन डिटेल्स डालें।
- आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- फॉर्म को ध्यान से देखें और जहां गलती हो, वहां बदलाव करें।
- संशोधन के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
आवेदन में सुधार की फीस कितनी है?
पहली बार ₹200/-
दूसरी बार ₹500/-
नोट: यह शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होता है।