SSC CGL Tier-1 Result 2025: 28 लाख उम्मीदवारों का इंतजार जल्द होगा खत्म, इसी हफ्ते आ सकता है रिजल्ट, जानें पिछले 5 साल का ट्रेंड
SSC CGL Tier-1 Result 2025 का इंतजार कर रहे 28 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट। रिजल्ट इसी हफ्ते जारी हो सकता है। जानें संभावित तारीख, पिछले 5 साल का ट्रेंड और आगे की प्रक्रिया।
SSC किसी भी समय कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर सकता है।
SSC CGL Tier 1 Result 2025 को लेकर लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। कर्मचारी चयन आयोग किसी भी समय कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर सकता है। इस वर्ष देशभर से करीब 28 लाख अभ्यर्थियों ने SSC CGL Tier 1 परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा सितंबर 2025 में आयोजित की गई थी और तब से उम्मीदवार रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हालांकि आयोग ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि SSC CGL Tier 1 Result 2025 दिसंबर के मध्य में जारी किया जा सकता है। SSC आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के करीब ढाई महीने बाद टियर 1 का परिणाम घोषित करता है।
पिछले वर्षों का रिजल्ट ट्रेंड
अगर पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो SSC ने हर साल परीक्षा और रिजल्ट के बीच लगभग 55 से 80 दिनों का समय लिया है।
- 2021 में परीक्षा के 74 दिन बाद रिजल्ट आया।
- 2022 में यह अंतर करीब 80 दिनों का रहा।
- 2023 में 54 दिन में परिणाम घोषित किया गया।
- 2024 में परीक्षा के 70 दिन बाद रिजल्ट जारी हुआ।
इसी ट्रेंड के आधार पर 2025 का रिजल्ट भी दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आने की संभावना जताई जा रही है।
SSC CGL Tier 1 Result: रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
SSC CGL Tier 1 Result 2025 जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा। रिजल्ट के साथ स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की भी उपलब्ध कराई जाएगी। आयोग योग्य उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ फाइल के रूप में भी जारी करेगा।
रिजल्ट के बाद क्या करना होगा?
टियर 1 रिजल्ट घोषित होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को SSC CGL Tier 2 परीक्षा में शामिल होना होगा। टियर 2 परीक्षा के परिणाम के बाद आयोग कैटेगरी वाइज कट ऑफ जारी करेगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और मेरिट व उम्मीदवारों की प्राथमिकता के आधार पर अंतिम पद आवंटन किया जाएगा।
बताते चलें कि SSC CGL परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती की जाती है। ऐसे में SSC CGL Tier 1 Result 2025 लाखों युवाओं के करियर के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।