WBBSE 10th Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 86.31 फीसदी छात्र पास; यहां से करें डायरेक्ट चेक

WBBSE Madhyamik Result 2024: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबासइट wbbse.wb.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

Updated On 2024-05-02 14:11:00 IST
UP Board Results 2024

WBBSE Madhyamik Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने आज 2 मई 2024 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल फरवरी में आयोजित माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 8 लाख छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए नामांकन कराया था।

टॉप 10 में 57 छात्र शामिल
बोर्ड अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड(West Bengal Board) कक्षा 10वीं में कुल 86.31 फीसदी छात्र पास हुए। वहीं इस साल टॉप 10 में कुल 57 छात्र शामिल हैं।

इस साल चंद्रचूड़ सेन ने किया टॉप(West Bengal 10th Board Result)
इस साल चंद्रचूड़ सेन ने कक्षा 10वीं में 693 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं 692 (98.86%) अंक हासिल कर श्यामप्रिया गुरु दूसरे स्थान पर रही। उदयन प्रसाद, पुष्पिता बासुरी और नायरित रंजन पॉल 691 (98.71%) नंबर प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं। 

इस साल कितने छात्र हुए पास?
पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक परीक्षा का आयोजन इस बार 2 फरवरी से 12 फरवरी तक राज्य भर में निर्धारित एग्जाम सेंटर पर किया गया था। इस बार पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक में कुल 86.31 फीसदी लड़कियां और लड़के पास हुए हैं। 10वीं बोर्ड एग्जाम में कुल 9,12,598 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 4,03,900 लड़के और 5,08,698 लड़कियां शामिल रहीं। कुल 7,64,252 छात्र पास हुए हैं।

उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत वाले जिले 
कलिम्पोंग उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत वाले जिले के रूप में उभरा जो 96.26% दर्ज किया गया था। पूर्वी मिदनापुर में उत्तीर्ण प्रतिशत 95.4% और कोलकाता में 91.6 प्रतिशत दर्ज किया गया।

1.18 लाख से अधिक छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की
इस वर्ष, 1,18,411 छात्रों ने पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं के परिणाम में 800 में से कम से कम 480 अंकों के साथ प्रथम श्रेणी हासिल की।

टॉपर्स ज्यादातर दक्षिण 24 परगना से
पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम में दक्षिण 24 परगना से बड़ी संख्या में छात्रों ने टॉप किया है। शीर्ष 10 मेरिट सूची में 8 छात्र दक्षिण 24 परगना से हैं, जिनमें 57 उम्मीदवार शामिल हैं। 7 दक्षिण दिनाजपुर से, 7 पूर्वी बर्दवान से और 7 पूर्वी मिदनापुर जिलों से हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • बंगाल बोर्ड की आधिकारिक साइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर "डब्ल्यूबी माध्यमिक बोर्ड परिणाम 2024" लिंक पर क्लिक करें। 
  • नए पेज में अपना विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। 
  • आपका परिणाम अगले पृष्ठ पर प्रदर्शित होगा
  • इसका परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।

Similar News