UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड के 54 लाख छात्रों के लिए गुड़ न्यूज, इस दिन आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट; पढ़ें ताजा अपडेट

बीते वर्षों की बात करें तो बोर्ड ने 2022 में 20 अप्रैल और 2023 में 25 अप्रैल को नतीजे जारी किए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल भी अप्रैल के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट आ सकता है।

Updated On 2025-04-24 13:48:00 IST
UP Board Result 2025

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कभी भी यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख घोषित कर सकता है। इस बार करीब 54 लाख से ज्यादा छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पहले ट्विटर) के जरिए यह जानकारी दी है कि रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।

बीते साल 25 अप्रैल को जारी हुए थे नतीजे 
बीते वर्षों की बात करें तो बोर्ड ने 2022 में 20 अप्रैल और 2023 में 25 अप्रैल को नतीजे जारी किए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल भी अप्रैल के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट आ सकता है।

प्राची निगम ने मारी थीं बाजी
बीते साल कक्षा 10वीं में प्राची निगम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 591 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं दीपिका सोनकर 590 अंकों के साथ दूसरे और नव्या सिंह, स्वाति सिंह और दीपांशी सिंह 588 अंकों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहीं।

शुभम वर्मा ने किया था टॉप 
12वीं कक्षा में शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ टॉप किया। सौरभ गंगवार और अनामिका ने 97.20%, जबकि प्रियांशु उपाध्याय, खुशी और सुप्रिया ने 97% अंक हासिल किए।

बोर्ड रिजल्ट में छात्रों के व्यक्तिगत विवरण जैसे रोल नंबर, रोल कोड, माता-पिता का नाम और विषयवार अंक दर्ज होंगे। सैद्धांतिक और प्रैक्टिकल दोनों के अंक जोड़े जाएंगे और कुल अंक के आधार पर रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल) और डिवीजन (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) दिया जाएगा।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • बोर्ड की लिस्ट से "UP Board" को चुनें।
  • 10वीं के लिए "Class 10th Result" और 12वीं के लिए "Class 12th Result" पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • "Submit" बटन दबाएं और आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर नजर आएगी।

Similar News