UP BEd JEE Result 2024: यूपी बीएड जेईई रिजल्ट जल्द होगा जारी; जानें कितना होगा कटऑफ

UP BEd JEE Result 2024: यूपी बीएड जेईई परीक्षा का आयोजन 9 जून को किया गया था। यह परीक्षा यूपी के 67 केंद्रों पर दो शिफ्ट में हुई थी। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Updated On 2024-06-22 13:41:00 IST
UP BEd JEE Result 2024

UP BEd JEE Result 2024: यूपी बीएड जेईई में शामिल युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से यूपी बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (UP BEd JEE 2024) का रिजल्ट इसी महीने जारी कर दिया जाएगा। यूपी बीएड जेईई रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

कब जारी होगा UP BEd JEE रिजल्ट
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूपी बीएड जेईई का रिजल्ट 30 जून को जारी किया जा सकता है। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

जानें कितना होगा कट ऑफ
यूपी बीएड जेईई कट ऑफ कैंडिडेट्स की कुल संख्या, सीट और परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल जैसे फैक्टर पर निर्धारित किया जाता है। यूपी बीएड जेईई के आधिकारिक कट ऑफ मार्क्स रिजल्ट के साथ जारी किए जाएंगे। हालांकि, अभ्यर्थी यहां कैटेगरी वाइज संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

श्रेणी कट ऑफ मार्क्स
जनरल 341 - 351
ओबीसी 331 - 340
एससी 204 - 210
एसटी 200 - 212

ऐसे करें UP BEd JEE Result 2024 डाउनलोड 

  • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • फिर यूपी बीएड जेईई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Similar News