UGC NET June 2024: यूजीसी नेट जून 2024 के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

UGC NET June 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Updated On 2024-06-07 14:04:00 IST
NET एग्जाम के लिए सिटी स्लिप की जारी

UGC NET June 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षार्थि ugcnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनका एग्जाम किस शहर में है। एग्जाम का एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाला है। एग्जाम का आयोजन 18 जून 2024 को दो पाली में सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

ओएमआर मोड में होगी परीक्षा
जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ओएमआर मोड में 83 विषयों के लिए यूजीसी नेट आयोजित किया जाएगा।

यूजीसी नेट जून 2024 शेड्यूल
यूजीसी नेट परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 42 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, जबकि दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक 41 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

UGC NET में कितने विषयों का एग्जाम होता है?
एनटीए साल में दो बार जून और दिसंबर में नेट परीक्षा का आयोजन करती है। जिसके तहत कुल 83 सबजेक्ट्स के लिए नेट परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें कई भारतीय भाषा और कुछ विदेशी भाषाओं में परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके जरिए उम्मीदवार को पीएचडी में एडमिशन का मौका दिया जाता है। साथ ही नेट पास सभी उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। इसमें नेट जेआरफ पास उम्मीदवार को पीएचडी में एडमिशन लेने के बाद फैलोशिप योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाती है।

UGC NET June 2024 एग्जाम का पैटर्न क्या है?
इस एग्जाम में दो पेपर शामिल होंगे। इसमें कुल 150 ऑब्जेक्टिव सवाल किए जाएंगे। पेपर 1 कॉमन है, जिसे हर उम्मीदवार को देना अनिवार्य है। पेपर 1 कुल 50 मार्क्स के होंगे और पेपर 2 कुल 100 मार्क्स के होंगे।

UGC NET June 2024 सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर  UGC NET June 2024 City Slip लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आपकी सिटी स्लिप सामने स्क्रीन पर आ जाएगी। 
  • उसे डाउनलोड करके एग्जाम सेंटर के शहर को देख सकते हैं। 

Similar News