UGC NET दिसंबर 2024 का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

UGC NET December 2024 Result: एनटीए आज UGC NET दिसंबर 2024 का रिजल्ट करने वाली है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर चेक कर सकेंगे।

Updated On 2025-02-21 16:08:00 IST
UGC NET December 2024 result

UGC NET December 2024 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी शुक्रवार (21 फरवरी) को UGC NET दिसंबर 2024 का रिजल्ट जारी करने वाली है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

इससे पहले फाइनल आंसर की जारी की गई है, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे। यह परीक्षा भारत में असिस्टेंट प्रोफेसरशिप और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्रता तय करने में अहम भूमिका निभाती है।

6.4 लाख उम्मीदवार परीक्षा में हुए थे शामिल
इस परीक्षा में 6.4 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया है, इसलिए सभी को अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ, स्कोरकार्ड और आगे की प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी जारी की जाएगी।

UGC NET December 2024 Result: रिजल्ट कहां देखें?
उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स nta.ac.in और ugcnet.nta.ac.in पर देख सकते हैं।

UGC NET December 2024 Result: रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • UGC NET दिसंबर 2024 रिजल्ट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • जानकारी जमा करें और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

रिजल्ट के बाद क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद, जिन उम्मीदवारों ने कट-ऑफ अंक प्राप्त किए होंगे, वे असिस्टेंट प्रोफेसर और JRF के लिए योग्य माने जाएंगे। इसके बाद संबंधित संस्थानों में प्रवेश और नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।

Similar News