TS SSC Result 2025 : कब जारी होगा तेलंगाना 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट
इस साल TS SSC परीक्षा 21 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच राज्यभर के 2,650 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। कुल 5,09,403 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
TS SSC Result 2025: लंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE Telangana) ने मार्च-अप्रैल 2025 में 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थीं। अब छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि TS SSC रिजल्ट 2025 कभी भी जारी हो सकता है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले bse.telangana.gov.in जाएं
- तेलंगाना बोर्ड के लिंक पर क्लिक करें
- SSC रिजल्ट लिंक को ओपन करें
- अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें
- सबमिट करें और अपना रिजल्ट देखें
परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी
इस साल TS SSC परीक्षा 21 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच राज्यभर के 2,650 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। कुल 5,09,403 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 2,58,895 लड़के और 2,50,508 लड़कियां शामिल थीं।
परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में हुई। विज्ञान और फर्स्ट लैंग्वेज कंपोजिट कोर्स को छोड़कर बाकी सभी परीक्षाओं का यही समय रहा। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया था।