Ruk Jana Nahi Class 12th Result 2024: रुक जाना नहीं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, जानें ताजा अपडेट

Ruk Jana Nahi Class 12th Result 2024: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड, रुक जाना नहीं योजना के तहत आयोजित होने वाली 12वीं कक्षा का रिजल्ट जुलाई माह में जारी हो सकता है।

Updated On 2024-05-31 21:20:00 IST
UP Board Results 2024

MPSOS Ruk Jana Nahi Class 12th Result 2024: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल एजुकेशन बोर्ड, रुक जाना नहीं योजना के तहत होने वाली 12वीं कक्षा का रिजल्ट जुलाई माह में जारी होंगे। इस परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट https://mpsos.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। 

ऐसे कर सकेंगे परिणाम डाउनलोड 

  • उम्मीदवारों को mpsos.nic.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर जाना होगा।
  • यहां रुक जाना नहीं 2024 कक्षा 12, परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • अब छात्र रोल नंबर लिख कर सबमिट कर दें। 
  • रुक जाना नहीं रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर आ जाएगा।   
  • इसके बाद, अपना परिणाम चेक कर डाउनलोड कर रख लें। 
  • छात्र भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्डकॉपी अपने पास रख लें।

योजना के बारे में जानें
बता दें मध्यप्रदेश सरकार ने  बच्चों का साल खराब न हो उसके लिए रुक जाना नहीं योजना चलाई। इस योजना के तहत MP Board परीक्षा में असफल छात्रों को अपने बोर्ड स्कोर में सुधार करने का मौका दिया जाता है। मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल द्वारा रुक जाना नहीं योजना के तहत बोर्ड एग्जाम कराई जाती है। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है।

Similar News