RBSE Exam Date 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RBSE Exam Date 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर ने 16 जनवरी 2025 को राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा तिथि 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएँ 6 मार्च 2025 से शुरू होंगी।

Updated On 2025-01-16 16:29:00 IST
Rajasthan Board 10th & 12th Time Table

RBSE Exam Date 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर ने 16 जनवरी 2025 को राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा तिथि 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएँ 6 मार्च 2025 से शुरू होंगी और 5 अप्रैल 2025 तक चलेंगी। ये परीक्षाएँ एक ही शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025:
राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएँ 6 मार्च 2025 से शुरू होंगी और 1 अप्रैल 2025 तक चलेंगी। 10वीं परीक्षा भी एक ही शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।

राजस्थान बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा:
राजस्थान बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएँ पहले ही 9 जनवरी 2025 से 8 फरवरी 2025 तक चल रही हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज “10वीं क्लास टाइम टेबल 2025 राजस्थान बोर्ड”/ “12वीं क्लास टाइम टेबल 2025 राजस्थान बोर्ड” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियाँ आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगी।
  • छात्रों को RBSE 10वीं और 12वीं के टाइम टेबल 2025 को डाउनलोड करना होगा
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसे सेव कर लेना होगा।

Similar News