NEET UG 2024 Result: नीट यूजी रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप, NTA ने दी सफाईं, जानें क्या है मामला

NEET UG 2024 Result: नीट यूजी रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। टॉपर्स की लिस्ट में रोल नंबर में समानता पर एक्सपर्ट्स ने सवाल उठाए हैं।

Updated On 2024-06-05 19:56:00 IST
Bihar Sakshamta Result 2024

NEET UG 2024 Result: नीट यूजी रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। टॉपर्स की लिस्ट में रोल नंबर में समानता पर एक्सपर्ट्स ने सवाल उठाए हैं। पेपर में देरी के कारण कुछ छात्रों को ग्रेस मार्क दिए गए, जिसके चलते उनके अंक 718 या 719 हुए हैं। NTA ने ग्रेस मार्क्स दिए जाने की पुष्टि की है। 

NTA ने दी सफाई 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट  का रिजल्ट जारी किया। इस साल कुल 67 उम्मीदवारों ने 99.997129 के पर्सेंटाइल स्कोर के साथ NEET अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1 हासिल की है। कई छात्रों ने सवाल उठाया कि कोई 718 अंक कैसे प्राप्त कर सकता है। 720 के बाद आप केवल 716 अंक ही हसिल कर सकते हैं। जिस पर NTA ने सफाई दी, एनटीए ने कहा कि कुछ स्टूडेंट्स ने एग्जाम में टाइम लॉस की दिक्कत उठाई थी, जिसको देखते हुए उन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं। इसलिए अंक 718 व 719 भी हो सकते हैं। 

सेंटर मैनेज का दावा
बता दें, सोशल मीडिया पर NEET का रिजल्ट जारी होने के बाद हंगामा मचा है। छात्रों ने इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाया है। दावा है कि पूरा सेंटर मैनेज किया गया था।  NEET 2024 के टॉपर्स की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें छात्रों के रोल नंबर एक जैसे हैं।

परीक्षा केंद्रों पर पेपर देने में हुई थी देरी 
NEET UG 2024 की परीक्षा में कुछ परीक्षा केंद्रों पर पेपर देने में देरी हुई थी। इसके चलते कई स्टूडेंट्स का समय खराब हुआ था। ऐसे उम्मीदवारों को NTA ने ग्रेस मार्क्स दिए हैं। इसलिए कुछ उम्मीदवारों के मार्क्स 718 या 719 दिए गए हैं। जिस पर बवाल मचा हुआ है। 

Similar News