MP Board 12th Result 2024: एमपी बोर्ड के 7 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को मिलेंगे बोनस अंक, जानें कब तक आएगा Result

MP Board 12th Result 2024: कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे बहुत जल्द घोषित किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे अप्रैल के दूसरे हफ्ते यानी 15 अप्रैल तक घोषित हो सकते हैं।

Updated On 2024-03-19 20:57:00 IST
MP Board 12th Result 2024

MP Board 12th Result 2024: माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं बोर्ड परीक्षा समाप्त हो चुकी है। अब स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू है। रिजल्ट माध्यमिक शिक्षक मंडल, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर होगा। छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के जरिए चेक कर सकते हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा  6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक आयोजित हुई थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12वीं परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को बोनस अंक दिया जाएगा। ऐसा इसलिए हो रहा क्योंकि मैथ्स और केमिस्ट्री के पेपर में कुछ प्रश्न गलत थे। इसके लिए छात्रों को अतिरिक्त 2 नंबर बोनस अंक के तौर पर मिलेगा। करीब 7 लाख से ज्यादा छात्रों को बोनस दिया जाएगा। गणित के चार प्रश्नों में भी त्रुटियां थी। जिन छात्रों ने अलग-अलग तरीकों से प्रश्न हल किए हैं, उन्हें भी बोनस अंक दिया जाएगा। 

इस डेट तक जारी होंगे नतीजे
बता दें, कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे बहुत जल्द घोषित किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे अप्रैल के दूसरे हफ्ते यानी 15 अप्रैल तक घोषित हो सकते हैं। हालांकि अभी बोर्ड ने रिजल्ट की डेट नहीं जारी की है। उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू है। अब तक कुल 25,000 शिक्षक 10वीं और 12वीं आंसर शीट चेकिंग कर रहे हैं। कुल 17 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। 

ऐसे चेक करें परिणाम 
छात्रों को माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा। 
इसके बाद होमपेज पर 10वीं  /12वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक कर दें। 
अब रोल नंबर भरें। 
मांगी गई सभी जानकारी को भरे।
अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन नजर आएगा। 
अपना परिणाम चेक कर प्रिंट निकाल लें। 

Similar News