MP 5th, 8th Result 2024: 5वीं और 8वीं के परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह तक होंगे जारी, इस वजह से मूल्यांकन में हुई देरी

MP 5th, 8th Result 2024: मूल्यांकन कार्य धीमी होने के कारण इस बार 5वीं और 8वीं के परिणाम 25 मार्च तक जारी होने की उम्मीद नहीं है। जानकारों के मुताबिक, परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं।

Updated On 2025-03-17 20:49:00 IST
JAC 10th Result 2025

MP 5th, 8th Result 2024: मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। हालांकि, मूल्यांकन की गति धीमी होने के कारण इस बार परिणाम 25 मार्च तक जारी होने की उम्मीद नहीं है। जानकारों के मुताबिक, परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं।

मूल्यांकन में क्यों हुई देरी?
मूल्यांकन कार्य में देरी का मुख्य कारण शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य में कम रुचि दिखाना है। शिक्षकों का कहना है कि मूल्यांकन के लिए मिलने वाला मानदेय समय पर नहीं मिलता, जिसके कारण वे इस कार्य में कम रुचि ले रहे हैं। इस बार मूल्यांकन के लिए सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है।

इस वर्ष 25 लाख छात्रों ने दी परीक्षा
मध्य प्रदेश में 24 फरवरी से शुरू हुई कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 5 मार्च को समाप्त हो चुकी हैं। प्रदेशभर में लगभग 25 लाख छात्र-छात्राओं ने इन परीक्षाओं में भाग लिया है। परीक्षा का आयोजन बोर्ड पैटर्न पर किया गया था।

चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए
मूल्यांकन कार्य को पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेशभर में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर ब्लॉक के अनुसार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके अलावा, दोनों कक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केंद्रों को बदला भी गया है।

प्रवेशोत्सव की तैयारियां अधूरी
स्कूल शिक्षा विभाग ने नए सत्र की शुरुआत के लिए 1 अप्रैल से प्रवेशोत्सव आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि, अधिकांश स्कूलों में अभी तक इसकी तैयारियां पूरी नहीं हो पाई हैं। इसका मुख्य कारण शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य में व्यस्त होना है।

Similar News