MHT CET Admit Card: MHT CET Admit Card: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी; फटाफट ऐसे करें डाउनलोड

MHT CET Admit Card 2024 Out: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। महाराष्ट्र सीईटी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (PCB) ग्रुप के लिए परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जाएगी।

Updated On 2024-04-14 18:38:00 IST
Education News

MHT CET Admit Card 2024 Out: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।  महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड पीसीबी ग्रुप के लिए जारी हुए हैं। वे, उम्मीदवार जिन्होंने ने फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (PCB) ग्रुप से इस प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे  mahacet.org पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 

MHT CET Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता पड़ेगी। परीक्षा केंद्र पर वेरिफिकेशन के लिए कैंडिडेट्स को अपने प्रवेश पत्र के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड लाना होगा। तभी प्रवेश के लिए अनुमति दी जाएगी। 

परीक्षा पैटर्न
MHT CET परीक्षा सीबीटी मोड में रखी गई है। इसमें दो कक्ष होंगे- सेक्शन-1 में फिजिक्स और केमिस्ट्री शामिल है, जबकि सेक्शन- 2 में बायोलॉजी को शामिल किया गया है। इस परीक्षा की अवधि तीन घंटे तय की गई है। बता दें, परीक्षा कुल 200 अंकों के सवाल होंगे। जिसमें 150 प्रश्न पूंछे जाएंगे। क्वेश्चन पेपर समान रूप से 3 सेक्शनों में विभाजित किया है। गलत जवाब के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 

इस डेट को होगी परीक्षा 
बता दें, महाराष्ट्र सीईटी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (PCB) ग्रुप के लिए परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 अप्रैल 2024 को होगी। एमएचटी सीईटी परीक्षा को दो शिफ्टों में किया गया है।  पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है। पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स)  ग्रुप की परीक्षा का आयोजन मई में किया जाएगा।  

ऐसे करें डाउनलोड 
उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाना होगा। 
इसके बाद आप ऑनलाइन वाले पोर्टल पर जाएं। 
यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल करें और एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक कर दें। 
अब आपको स्क्रीन पर  एडमिट कार्ड 2024' दिख जाएगा। 
इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट रख लें। 

Similar News