MHT CET 2025: महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा का संभावित कार्यक्रम जारी; इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

MHT CET 2025 Schedule: महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा का संभावित कार्यक्रम जारी हो चुका है। परीक्षाएं 16 मार्च से 27 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

Updated On 2024-11-27 17:11:00 IST
महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा का संभावित कार्यक्रम जारी

MHT CET 2025: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2025) का संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी हो गया है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 16 मार्च से 27 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर संभावित परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।

Maharashtra Joint Entrance Examination

और भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा की तिथियां घोषित; 1 दिसंबर से आवेदन शुरू, जानें कब होगा प्रीलिम्स एग्जाम

आवेदन प्रक्रिया तिथि की घोषणा बाद में होगी
सीईटी सेल 10 और 14 अप्रैल को छोड़कर 9 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2025 तक भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) समूह के लिए एमएएच-एमएचटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 2025 आयोजित करेगा। पीसीएम समूह के लिए एमएएच-एमएचटी सीईटी 24 अप्रैल को छोड़कर 19 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2025 तक होगा। एमएचटी सीईटी 2025 पंजीकरण तिथि की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

Similar News