Manipur 12th Time Table 2025: मणिपुर बोर्ड 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी; एग्जाम 17 फरवरी से शुरू

Manipur 12th Time Table 2025: मणिपुर बोर्ड (COHSEM) ने कक्षा 12वीं के एग्जाम की डेटशीट 2025 जारी कर दी है। परीक्षा 17 फरवरी से 26 मार्च तक चलेगी। डेटशीट डाउनलोड करें और प्रैक्टिकल परीक्षा की जानकारी पाएं।

Updated On 2024-11-30 14:25:00 IST
मणिपुर बोर्ड 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी

Manipur Board 12th Time Table 2025: उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, मणिपुर (COHSEM) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारणी (Time Table) घोषित कर दी है। परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी 2025 से 26 मार्च 2025 तक किया जाएगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cohsem.nic.in पर जाकर पूरी डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां 
कक्षा 12वीं के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने प्रैक्टिकल परीक्षकों की सूची 1 दिसंबर से 12 दिसंबर 2024 तक परिषद कार्यालय में जमा करें। प्रैक्टिकल अंक और संबंधित जानकारी छात्रों के संस्थान द्वारा 3 जनवरी से 31 जनवरी के बीच अपलोड की जाएगी।

और भी पढ़ें:- हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम?

डेटशीट: मणिपुर बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025

परीक्षा तिथि विषय(सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक)
17 फरवरी, 2025 MIL/वैकल्पिक अंग्रेजी
20 फरवरी, 2025 अंग्रेजी
24 फरवरी, 2025 रसायन विज्ञान/व्यवसाय अध्ययन/शिक्षा
27 फरवरी, 2025 मानव पारिस्थितिकी
3 मार्च, 2025 राजनीति विज्ञान/भौतिक विज्ञान/लेखाशास्त्र
6 मार्च, 2025 इतिहास/जीवविज्ञान
10 मार्च, 2025 गणित/मनोविज्ञान/संगीत
26 मार्च, 2025 वैकल्पिक भाषाएं 

कैसे करें डेटशीट डाउनलोड?  

  • सबसे पहले मणिपुर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cohsem.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज में “Class 12 Exam Routine 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब PDF डाउनलोड कर सेव करें।

Similar News