JEE Main 2025: जेईई मेन परीक्षा का शेड्यूल जारी, जनवरी की इस तारीख से शुरू होगी एग्जाम

JEE Main 2025: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। जेईई मेन 2025 की पहली सत्र की परीक्षा 22 जनवरी से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।

Updated On 2025-01-02 14:46:00 IST
Maharashtra RTE admission 2025

JEE Main 2025: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। जेईई मेन 2025 की पहली सत्र की परीक्षा 22 जनवरी से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे, जबकि सिटी स्लिप अगले सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। यदि आपने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, तो अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

परीक्षा की तारीखें और शेड्यूल
सत्र 1 के पेपर 1 और पेपर 2 के आयोजन की तारीखें।
 22, 23, 24, 28, 29 जनवरी: पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक)

शिफ्ट 1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
शिफ्ट 2: अपराह्न 3:00 बजे से 6:00 बजे तक
30 जनवरी: पेपर 2A (बी.आर्क), पेपर 2B (बी.प्लानिंग) और दोनों (बी.आर्क और बी.प्लानिंग)

शिफ्ट 2: अपराह्न 3:00 बजे से 6:00 बजे तक
सत्र 2 का आयोजन:
1 से 8 अप्रैल 2025: सत्र 2 की परीक्षा
इस सत्र के लिए पंजीकरण सत्र 1 के परिणामों के बाद शुरू होगा।

जेईई मेन 2025 में बदलाव
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 परीक्षा पैटर्न में कई बदलाव किए हैं। परीक्षा के सेक्शन बी में से अब वैकल्पिक प्रश्न हटा दिए गए हैं। पहले की तरह अब सभी पांच प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा। साथ ही, सेक्शन बी में नेगेटिव मार्किंग भी लागू की जाएगी। यह बदलाव कोविड-19 महामारी के दौरान लागू किए गए वैकल्पिक प्रश्नों के समाप्त होने के बाद किया गया है।

नए पैटर्न के अनुसार:
सेक्शन बी में 5 अनिवार्य प्रश्न होंगे।
नेगेटिव मार्किंग: अब सेक्शन बी में -1 की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

जेईई मेन 2025 परीक्षा पैटर्न

  1. पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक): 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के विषय शामिल होंगे।
  2. पेपर 2A (बी.आर्क) और पेपर 2B (बी.प्लानिंग): ये पेपर विशेष रूप से आर्किटेक्चर और प्लानिंग में प्रवेश के लिए होंगे।

ऐसे करें परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड

  1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "JEE Main 2025 Exam City Information Slip"लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर अपनी लॉगिन जानकारी भरें।
  4. अपनी सिटी स्लिप देखें और डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें- GATE 2025 Admit Card: IIT रुड़की कल जारी करेगा एडमिट कार्ड, इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

Similar News