JEE Main Exam 2025: जेईई मेन्स के एग्जाम पैटर्न में बदलाव; वैकल्पिक प्रश्न खत्म, जानें अब कैसा आएगा पेपर

JEE Main 2025 Paper Pattern: एनटीए ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के पैटर्न में आगामी वर्ष में कुछ नए बदलाव किए जाएंगे।;

Update:2024-10-18 10:55 IST
JEE Main 2025 Paper PatternJEE Main 2025 Paper Pattern
  • whatsapp icon

JEE Main 2025 Paper Pattern: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन्स 2025 के पैटर्न में बदलाव किया है। पेपर के सेक्शन बी में ऑप्शनल क्वेश्चन खत्म कर दिए हैं। अब सिर्फ पांच सवाल मिलेंगे, सभी को हल करना अनिवार्य होगा। NTA ने गुरुवार (17 अक्टूबर) को एक ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया। एजेंसी ने कहा कि यह इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक, पेपर 1) और आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (BArch/BPlanning, पेपर 2) दोनों टेस्ट पर लागू होगा।

पैटर्न में बदलाव क्यों किया गया
NTA ने कहा, कोविड-19 महामारी के दौरान स्टूडेंट्स पर दबाव कम करने के लिए एग्जाम में ऑप्शनल क्वेश्चन की शुरुआत की गई थी। यह 2021 में शुरू किया गया था और 2024 तक चला। अब अगले साल से इसके पैटर्न में बदलाव कर रहे हैं। बता दें कि पहले 10 सवाल मिलते थे, जिसमें से पांच क्वेश्चन हल करने होते थे।

और भी पढ़ें:- यूजीसी नेट जून 2024 सत्र का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक 

सेक्शन बी के 3 पेपर में बदलाव 
JEE Main 2025 के सेक्शन B में पेपर 1 (B.E./B. Tech), पेपर 2A (B. Arch), और पेपर 2B (B. Planning) में हर सब्जेकट में केवल पांच कंपल्सरी क्वेश्चन होंगे। कैंडिडेट को किसी भी विकल्प के बिना सभी पांच सवालों को हल करना होगा।

भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के 25-25 प्रश्न
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के पिछले चार संस्करणों में प्रश्नपत्रों में 90 प्रश्न थे। खंड ए में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित प्रत्येक से 20-20 प्रश्न और खंड बी में तीन विषयों प्रत्येक से 10 प्रश्न। अभ्यर्थियों को खंड बी के तीनों विषयों में से प्रत्येक से पांच प्रश्न हल करने थे। 2025 में एनटीए जेईई मेन्स के पुराने पैटर्न का पालन करेगा। जहां भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में प्रत्येक में 25 प्रश्न होंगे।

JEE मेन्स का रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होगा 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आगे कहा कि JEE मेन्स 2025 के पहले फेज के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस जल्द शुरू होगा। इसकी डिटेल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद एग्जाम पैटर्न के बारे में अधिक जानकारी दी जाएगी।

Similar News