JAC Result 2024: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी; 9वीं में 98.39%,11वीं में 98.48% छात्र पास; यहां एक क्लिक में चेक करें परिणाम

JAC Result 2024: झारखंड बोर्ड ने शुक्रवार, 17 मई को 9वीं-11वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट देखें।

Updated On 2024-05-17 17:57:00 IST
UP Board Result 2024UP Board Result 2024
  • whatsapp icon

JAC Result 2024: झारखंड अकादमिक परिषद ने 17 मई 2024 को कक्षा 9वीं और 11वीं जेएसी बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने कक्षा 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षा दी है वे जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि राज्य भर में झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं की परीक्षा में 3 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं। 

9वीं में 98.39%, 11वीं में 98.48 फीसदी छात्र
इस साल, जेएसी 9वीं परीक्षाओं के लिए कुल पास प्रतिशत 98.39% है, जबकि कक्षा 11वीं के लिए यह 98.48 फीसदी है। झारखंड बोर्ड कक्षा 9 परीक्षाओं के लिए पंजीकृत 4,79,878 छात्रों में से 4,71,201 ने परीक्षा पास की। झारखंड बोर्ड कक्षा 11 के लिए कुल 3,85,742 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 3,73,960 छात्र पास हुए हैं। 

लड़कियों ने एक बार फिर मारी बाजी
झारखंड बोर्ड(जेएसी) कक्षा 9 परिणाम 2024 में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.79% और लड़कों का पास प्रतिशत 97.91% दर्ज किया गया है। वहीं जेएसी कक्षा 11 में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.63% और लड़कों का पास प्रतिशत 98.31% है। इस वर्ष कक्षा 11 की बोर्ड परीक्षा में कुल 6022 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जिनमें से 3504 पुरुष छात्र और 2518 महिला छात्र थे।

कक्षा 9वीं और 11वीं में कोडरमा जिला शीर्ष पर रहा
झारखंड बोर्ड(जेएसी) कक्षा 9वीं और 11वीं में कोडरमा जिला शीर्ष पर रहा हैं। यहां 11वीं कक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.64% है। कुल 10761 छात्रों ने नामांकन कराया था, जिनमें से 10663 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। 10625 अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। वहीं 9वीं में कुल पास प्रतिशत 99.73% है। क्लास 9 में लड़कों का पासप्रतिशत 99.67% और लड़कियों का पास प्रतिशत 99.75% है।

ऐसे फटाफट चेक करें परिणाम

  • झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jac.jharkhand.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर  "JAC Jharkhand Board 9th 11th Result 2024" लिंक पर क्लिक करें। 
  • नए पेज में आवश्यक जानकारी(रोल नंबर और रोल कोड) दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

Similar News