GATE 2025 Result OUT: आईआईटी रुड़की ने गेट परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक

GATE 2025 result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) का परिणाम घोषित कर दिया है।

Updated On 2025-03-19 14:35:00 IST

BTSC Work Inspector Bharti 2025

GATE 2025 result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को दो शिफ्ट में किया गया था। 

गेट 2025 परिणाम यहां करें चेक
गेट 2025 का रिजल्ट 19 मार्च 2025 को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जारी किया गया। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन कर सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

गेट 2025 स्कोर का क्या महत्व है?
IIT, NIT और IISc जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एमटेक, एमई और पीएचडी जैसे स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा।
PSU (पब्लिक सेक्टर यूनिट्स) जैसे ONGC, BHEL, IOCL, और अन्य सरकारी कंपनियों में भर्ती के लिए किया जाएगा।

गेट 2025 का कट-ऑफ 
रिजल्ट के साथ, फाइनल आंसर की और कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे। कट-ऑफ वे न्यूनतम अंक होते हैं, जो परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए जरूरी होते हैं। यह कट-ऑफ हर विषय और कैटेगरी के लिए अलग-अलग होगा।

रिजल्ट ऐसे करें चेक 

  • आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
  • Login सेक्शन में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  • "GATE 2025 Result" पर क्लिक करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Similar News