HPBOSE HP Board 12th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 73.76% हुए पास, ऐसे करें चेक

HP Board 12th Result 2024: हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से आयोजित की गई जो 28 मार्च तक चली। रिजल्ट आज, 29 अप्रैल की दोपहर 3 बजे घोषित हुए हैं।

Updated On 2024-04-29 17:27:00 IST
HP Board 12th Result 2024

HP Board 12th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल हुए वे आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें, 12कक्षा वीं में कुल 73.76 फीसदी लड़कियां व लड़के पास हुए हैं। इस बार 12वीं की एग्जाम में करीब 80 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए।   

मार्च में हुई थी परीक्षाा
हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से आयोजित की गई जो 28 मार्च तक चली। रिजल्ट आज, 29 अप्रैल की दोपहर 3 बजे घोषित हुए हैं। 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम एक साथ घोषित किए गए हैं। 

ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं। 
अब यहां पर ‘कक्षा 12वीं रिजल्ट’ लिंक पर जाकर क्लिक करें। 
इसके बाद उम्मीदवार नए पेज पर आ जाएंगे। 
अब यहां अपना रोल नंबर डाले। 
रोल नंबर सबमिट करने के बाद रिजल्ट दिख जाएगा। 
अब रिजल्ट एक कॉपी डाउनलोड कर रख लें। 

साल 2023 के टॉपर 
बता दें, साल 2023 में 1 लाख से ज्यादा छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। रिजल्ट 20 मई को जारी किए गए थे। इनमें से 83,418 छात्र यानी करीब 80 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए थे। साइंस स्ट्रीम के ओजस्विनी उपमन्यु के रहे। ओजस्विनी उपमन्यु ने 500 में से 493 अंक हासिल किए थे।  

Similar News