Haryana Board Exam 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट जारी, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

Haryana Board Exam 2024: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एक बाहरी परीक्षक नियुक्त करेगा।

Updated On 2024-01-23 19:25:00 IST
Haryana Board Exam 2024

Haryana Board Exam 2024: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक प्रैक्टिकल परीक्षाओं के ए़डमिट कार्ड जारी कर दिया है। 1 फरवरी से माध्यमिक यानी की कक्षा 10वीं और वरिष्ठ माध्यमिक (12वीं) के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं प्रारंभ होंगी जो 17 फरवरी 2024 तक चलेंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के लिए टाइम टेबल पहले ही जारी कर चुका है।

पर्यवेक्षक की रहेगी मौजूदगी
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एक बाहरी परीक्षक नियुक्त करेगा। वहीं, हरियाणा बोर्ड सीनियर सेकेंडरी रेगुलर छात्रों की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के निरीक्षण लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करेगा। HBSE की ओर से जारी नोटिफिकेशन का अनुसार परीक्षा के अंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर ऑनलाइन अपलोड करें। 

जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
बता दें कि HBSE हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से आयोजित की जाएंगी।  26 मार्च 2024 को समाप्त होंगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित होंगी। अभी हरियाणा बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किया है। एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होगा। 

यहां चेक करें डेटशीट
सबसे पहले HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 
इसके बाद होम पेज पर सीनियर सेकेंडरी/ सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा 2024 के लिंक पर क्लिक करें। 
अब हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2024 का टाइम टेबल आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा। 

Tags:    

Similar News