GATE 2025 Registration: IIT रुड़की ने बढ़ाई आवेदन पत्र में सुधार की समय-सीमा; जानें कब तक होगा करेक्शन

GATE 2025 Registration: गेट 2025 के आवेदन सुधार की समय सीमा अब 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। जानें आवेदन में सुधार की प्रक्रिया, परीक्षा तिथियां और मॉक टेस्ट लिंक की जानकारी।

Updated On 2024-11-02 16:25:00 IST
GATE 2025 Registration

GATE 2025 Registration: गेट परीक्षा के आवेदन में सुधार के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है! भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के लिए आवेदन पत्र में सुधार करने की समय सीमा बढ़ा दी है। पहले आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2024 थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 नवंबर 2024 कर दिया गया है। इससे उन उम्मीदवारों को राहत मिलेगी जिन्होंने अपने आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि की है और इसे सुधारने का मौका नहीं मिला था। 

GATE 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो gate2025.iitr.ac.in पर उपलब्ध है, जहां उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत विवरण, श्रेणी, पेपर, परीक्षा केंद्र, और अन्य आवश्यक विवरण में परिवर्तन कर सकते हैं। 

मॉक टेस्ट लिंक भी हुई जारी
परीक्षा प्राधिकरण ने GATE 2025 के मॉक टेस्ट लिंक भी जारी किए हैं, जो सभी 38 विषयों के लिए सक्रिय हैं। यह लिंक उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के पैटर्न से परिचित कराने में सहायक होगा।

फरवरी में होगी GATE 2025 परीक्षा
GATE 2025 की मुख्य परीक्षा तिथियां 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2024 को निर्धारित की गई हैं। GATE 2025 के लिए एडमिट कार्ड 2 जनवरी 2025 को जारी किया जाएगा और परिणाम 19 मार्च 2025 को घोषित किए जाएंगे।

आवेदन सुधार प्रक्रिया

  • सबसे पहले, उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर ‘GATE 2025 Application Correction’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करें।
  • जो भी आवश्यक परिवर्तन करें, और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करके प्रक्रिया को पूरा करें। 

Similar News