CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के इन 5 विषयों में सबसे तगड़ा कंपीटिशन, 13.47 लाख छात्र देंगे एग्जाम

NTA CUET 2024: सीयूईटी यूजी एग्जाम 2024 के लिए  इस बार 5 विषयों में सबसे तगड़ा कंपीटिशन होने वाला है। क्योंकि इस बार इन विषयों के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए है। आइए जानते है CUET UG Exam 2024 पर लेटेस्ट अपडेट क्या आया है। 

Updated On 2024-04-13 16:44:00 IST
CUET UG के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

CUET UG 2024: सीयूइटी 2024 की परीक्षा का आयोजन 15 मई से 31 मई 2024 तक किया जाएगा।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA)ने सीयूईटी रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद अब आंकड़े बताए हैं। एनटीए के अनुसार इस साल CUET UG के लिए कुल 13,47,618 छात्र-छात्राओं ने अप्लाई किया है।

13.47 छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन
हालांकि इस साल सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन की कुल संख्या पिछले साल की तुलना में कम है। पिछले साल के 14.99 लाख आवेदन आए थे। इनमें छात्रों की संख्या 8.03 लाख से ज्यादा और छात्राओं की संख्या 6.96 लाख के करीब थी। 16 ट्रांसजेंडर छात्र थे। वहीं इस साल छात्रों की संख्या 7.17 लाख, छात्राओं की संख्या 6.30 लाख और ट्रांसजेंडर छात्र की संख्या 7 है।

सीयूईटी यूजी 2024 के टॉप 5 सब्जेक्ट
इस साल सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन हाइब्रिड मोड पर होने वाला है। एनटीए पहले ही बता चुका है कि जिन विषयों में ज्यादा रजिस्ट्रेशन होंगे, उनकी परीक्षा ऑफलाइन ली जाएगी। वहीं ज्यादा आवेदन यानी ज्यादा कंपीटिशन भी होगा। सीयूईटी यूजी 2024 में जिन विषयों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं, उनमें से टॉप 5 ये हैं-

विषय रजिस्टर्ड कैंडिडेट
इंग्लिश(English) 10,07,336
जेनरल टेस्ट(General Test) 8,34,207
केमिस्ट्री(Chemistry) 7,01,750
फीजिक्स(Physics) 6,72,773
मैथ्स(Maths) 4,86,365

इन विषयों में सबसे कम रजिस्ट्रेशन

विषय रजिस्टर्ड कैंडिडेट
सिंधी भाषा 8
कोंकणी 9
तिब्बती 41
मैथिली 50
इतालवी 51
डोगरी 77
रूसी 86
चीनी 93

सीयूईटी यूजी 2023 के टॉपर(CUET UG 2023 Topper List)
पिछले साल सीयूईटी यूजी 2023 में 22 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को शत प्रतिशत अंक मिले थे। ओवरऑल सीयूईटी टॉपर लिस्ट में भी सबसे ज्यादा टॉपरों की संख्या अंग्रेजी विषय में थी। उसके बाद बायोलॉजी और इकोनॉमिक्स का स्थान रहा था। इसके अलावा हिस्ट्री, अकाउंटेंसी, पॉलिटिकल साइंस और बिजनेस स्टडीज जैसे विषयों में भी 2023 में 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

Similar News