CTET Result 2024: सीटीईटी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

CTET Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का दिसंबर 2024 संस्करण 14 और 15 दिसंबर को आयोजित हुआ। CTET 2024 का रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं।

Updated On 2025-01-09 14:56:00 IST
UCEED 2025 result

CTET Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का दिसंबर 2024 संस्करण 14 और 15 दिसंबर को आयोजित हुआ। CTET 2024 का रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं, उम्मीदवार आधिकारिक वेवसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

CTET 2024 रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध 'CTET December 2024 Result' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करने पर आपका परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।

अगर आप अपना रोल नंबर भूल गए हैं तो क्या करें?
यदि आपको अपना रोल नंबर याद नहीं आ रहा है, तो आप अपनी एडमिट कार्ड की मदद से इसे ढूंढ सकते हैं। CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Admit Card' लिंक पर क्लिक करें और वहां अपने आवेदन संख्या, जन्मतिथि, और सुरक्षा पिन का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इस एडमिट कार्ड में आपका रोल नंबर भी होगा।

प्रमाण पत्र आवश्यक
जो लोग परीक्षा के लिए योग्य हैं, वे उन स्कूलों में आवेदन कर सकते हैं जो पीआरटी/टीजीटी/पीजीटी के पदों के लिए सीटीईटी अनिवार्य है। सरकारी स्कूलों, राज्य सरकारों और केंद्रीय विद्यालयों (केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय आदि) में शिक्षक बनने के लिए यह प्रमाण पत्र आवश्यक है।

ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड परीक्षा 10वीं-12वीं कक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Similar News