CBSE ने बदली कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, इन पेपरों की तारीख में हुआ बदलाव

एलओसी फॉर्म 10वीं और 12वीं के सभी छात्रों को भरना अनिवार्य है। बोर्ड ने बड़ी राहत देते हुए अब एलओसी फॉर्म करेक्शन विंडो भी खोल दी है। छात्र फॉर्म भर सकेंगे।

Updated On 2024-01-05 18:37:00 IST
CBSE Date Sheet 2024

CBSE Date Sheet 2024 Revised: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 10 और 12 के बोर्ड एग्जाम की समय सारणी में बदलाव किया है। अब 2024 में होने वाली CBSE के 10वीं और 12वीं बोर्ड 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं के पेपर 13 मार्च को समाप्त होंगे और 12वीं के पेपर 2 अप्रैल को खत्‍म हो जाएंगे। बता दें, कक्षा 10 और 12 के रिटेल, फ्रेंच और तिब्बतन जैसे पेपर्स की डेट में बदलाव किया गया है। कुछ पेपर्स की डेट आगे बढ़ाई गई है जबकि कुछ एग्जाम तय डेट से पहले होंगे। स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर अपडेटेड टाइम टेबल चेक कर सकते हैं। क्लास 10-12 के एग्जाम की समयसीमा सुबह 10:30 से दोपहर में 1:30 बजे तक रहेगी।  

12वीं बोर्ड का एग्जाम पैटर्न
बता दें, 12वीं बोर्ड एग्जाम में अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स के पेपर 80 नंबर के होंगे, 20 मार्क्स इंटरनल टेस्ट के बेसिस पर मिलेंगे। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी का पेपर 70 मार्क्स का होगा और 30 नंबर का प्रैक्टिकल परीक्षा का होगा। बाकी सभी सब्जेक्ट्स का पेपर 80 मार्क्स का रहेगा और 20 मार्क्स प्रोजेक्ट/असाइनमेंट के आधार पर मिलेगा।

10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम डेट
 प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट पहले ही आ चुकी है। 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लासेज के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 15 फरवरी 2024 के बीच होंगे। बता दें, जुलाई 2023 में ही CBSE ने नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें बता दिया गया था कि इस साल 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम करीब 55 दिनों तक होंगे। परीक्षा 15 फरवरी, 2024 को शुरू होगी और 10 अप्रैल, 2024 तक चलेगी। 

CBSE बोर्ड एग्जाम का ग्रेडिंग सिस्टम बदला
CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन) अब 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट में परसेंटेज यानी एग्रीगेट मार्क्स जारी नहीं  होंगे। इसके अलावा अगले साल से रिजल्ट के साथ डिवीजन (फर्स्ट, सेकंड या थर्ड डिवीजन) और डिस्टिंक्शन भी जारी नहीं होगा। अब रिजल्ट में सिर्फ CGPA (कम्युलेटिव ग्रेड पॉइंट एवरेज) यानी ग्रेड पॉइंट्स ही मिल सकेंगे।

CBSE LOC Form Correction, लिस्ट ऑफ कैंडिडेट फॉर्म में सुधार करें
CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के विवरण के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट फॉर्म जारी कर दिया था। एलओसी फॉर्म 10वीं और 12वीं के सभी छात्रों को भरना अनिवार्य है। बोर्ड ने बड़ी राहत देते हुए अब एलओसी फॉर्म करेक्शन विंडो भी खोल दी है। छात्र फॉर्म भर सकेंगे। एलओसी फॉर्म में सुधार करने के लिए आधिकारिक वेवसाइट  parikshasangam.cbse.gov.in पर जाना होगा। इसके लिए स्कूलों को 500 रुपये का जुर्माना के तौर पर भरना होगा, जबकि आवेदन फॉर्म में संशोधन करने वाले छात्रों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। 

Tags:    

Similar News