Bihar BEd CET 2024: बिहार बीएड सेट की प्रोविजनल आंसर-की जारी, जानें आपत्ति उठाने की लास्ट डेट

Bihar BEd CET 2024: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने बिहार बैचलर ऑफ एजुकेशन कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (BEd CET) 2024 का प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दिया है।

Updated On 2024-06-27 16:45:00 IST
JPSC CCE Answer Key 2024

Bihar BEd CET 2024: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने बिहार बैचलर ऑफ एजुकेशन कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (BEd CET) 2024 का प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दिया है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- biharcetbed.Inmu.in पर जाकर बिहार बीएड सीईटी 2024 आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बीएड सीईटी 2024 परीक्षा 25 जून को आयोजित हुई थी। 

जानें आपत्ति दर्ज की लास्ट डेट 
बता दें, बिहार बीएड सीईटी  आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। जो उम्मीदवार बिहार बीएड सीईटी 2024 उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऑनलाइन मोड में आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। बिहार बीएड सीईटी 2024 आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने की लास्ट डेट 29 जून सुबह 12 बजे तक है।

उम्मीदवार अपने उत्तर चेक करने और अपने संभावित स्कोर की गणना करने के लिए बिहार बीएड सीईटी 2024 आंसर-की और प्रतिक्रिया पत्रक का उपयोग कर सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद बिहार बीएड सीईटी 2024 के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। Bihar B.Ed CET 2024 परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक था। गलत आंसर के लिए कोई माइनस मार्किंग नहीं है।

आंसर-की के खिलाफ कैसे उठाएं आपत्ति

  • अभ्यर्थी biharcetbed.Inmu.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Bihar B.Ed CET 2024  उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, आवश्यक Enter Credentials करें और login करें।
  • Bihar B.Ed CET 2024 आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • आंसर-की आपत्ति लिंक पर क्लिक कर सबमिट करें।

Similar News