MPESB Admit Card 2026: ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 एवं सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं।
MPESB Admit Card 2026
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 एवं सब ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
MPESB द्वारा जारी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी जांच जरूर कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके।
MPESB Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड
ग्रुप-2 और सब ग्रुप-3 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Latest Updates सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “Test Admit Card – Group-2 (Sub Group-3) Combined Recruitment Test 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
- परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें
- परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं
- परीक्षा समय से पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है
- MPESB द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें