MHT CET result date 2025: एमएचटी सीईटी का रिजल्ट डेट जारी, ऐसे करें चेक

MHT CET result date 2025: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (MHT CET Cell) ने MHT CET रिजल्ट 2025 की संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया है।;

Update:2025-06-04 17:42 IST
WBBME RESULT 2025WBBME RESULT 2025
  • whatsapp icon

MHT CET result date 2025: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (MHT CET Cell) ने MHT CET रिजल्ट 2025 की संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिन छात्रों ने PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) और PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) ग्रुप के लिए परीक्षा दी थी, वे 16 जून 2025 को अपना रिजल्ट देखने के लिए तैयार रहें। यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर साझा की गई है।

अन्य कोर्सेज के रिजल्ट की डेट्स भी घोषित:
इसके साथ ही, MHT CET सेल ने बीबीए, बीबीसीए, बीएमएस, बीबीएम-सीईटी जैसे प्रोफेशनल कोर्सेस के रिजल्ट 4 जून, बी.डिज़ाइन-CET का रिजल्ट 9 जून, और 3 वर्षीय LLB CET का रिजल्ट 17 जून 2025 को जारी करने की बात कही है।

MHT CET 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • अपने संबंधित कोर्स (PCM/PCB) के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल्स (एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड) भरें।
  • 'सबमिट' पर क्लिक करें और स्क्रीन पर रिजल्ट देख लें।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर लें।

रिजल्ट के बाद क्या करें?
रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया और कॉलेज अलॉटमेंट से जुड़ी आधिकारिक अपडेट्स पर नजर रखनी चाहिए। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें ताकि आगे की प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो।

Tags:    

Similar News