cbse board 12th region wise results 2025: सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम कैसा रहा ? एक क्लिक में जनिए रीजन वाइज रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट मंगलवार, 13 मई को जारी कर दिया है। जिसमें करीब 88.39 फीसदी छात्र पास हुए। इस साल 17वें रीजन में विजयवाड़ा 99.60 फीसदी के साथ टॉप पर है। यहां जानें रीजन वाइज रिजल्ट।;

Update:2025-05-13 12:09 IST

cbse board 12th region wise results 2025 

cbse board 12th region wise results 2025
  • whatsapp icon

CBSE board 12th region wise results 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट मंगलवार, 13 मई को जारी कर दिया है। छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in से अपने CBSE स्कोरकार्ड डाउनलोड करना शुरू कर सकते हैं। इस साल सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम कैसा रहा? किस रीजन ने अच्छा प्रदर्शन किया और किसका रिजल्ट खराब रहा? यहां रीजन वाइज पासिंग परसेंटेज जानिए।

बता दें कि इस साल 42 लाख से ज्यादा छात्रों ने CBSE बोर्ड परीक्षाएं दी थीं, जो 15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थीं। कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त हुईं और कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुईं।कक्षा 10वीं के परिणाम भी आज जारी हो सकते हैं।




विजयवाड़ा 99.60 फीसदी के साथ टॉप पर
इस साल 17वें रीजन में विजयवाड़ा 99.60 फीसदी के साथ टॉप पर है। वहीं दूसरे नंबर पर त्रिवेंद्रम है। जिसका परिणाम 99.32 फीसदी रहा। यहां जानें रीजन वाइज रिजल्ट।


तीसरे पायदान पर चेन्नई का 97.39% रिजल्ट रहा। इसके बाद क्रमश: बेंगलुरु – 95.95%,स दिल्ली वेस्ट – 95.17%, दिल्ली ईस्ट – 95.06%, चंडीगढ़ – 91.61%, पंचकूला– 91.17%, पुणे – 90.93%, अजमेर – 90.40%, भुवनेश्वर – 83.64%, गुवाहाटी – 83.62%, देहरादून – 83.45%, पटना – 82.86%, भोपाल – 82.46%, नोएडा – 81.29% के साथ प्रयागराज का सबसे कम रीजन वाइज परिणाम 79.53% रहा।


CBSE Result: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025 की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर जमा करें। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आप इसे चाहें तो भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

Similar News