Haryana Board 10th Result 2025: 10वीं के नतीजों का इंतजार जल्द होगा समाप्त, बोर्ड अध्यक्ष ने दिए संकेत; पढ़ें अपडेट्स
Haryana Board 10th Result 2025: बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 इसी सप्ताह जारी किया जाएगा।
RBSE 10वीं- 12वीं रिजल्ट 2025
Haryana Board 10th Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 इसी सप्ताह जारी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड की ओर से अब तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। छात्र एचबीएसई भिवानी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं। HBSE ने डिजिलॉकर और SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा दी है।
फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) भिवानी ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2025 में आयोजित की थीं। छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना जरूरी है।
ऐसे करें चेक
हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वीं का Online रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को निन्म स्टेप फॉलो करने होंगे।
Step 1: छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
Step 2: HBSE माध्यमिक परीक्षा 2025 रिजल्ट पर क्लिक करें।
Step 3: रोल नंबर सहित जरूरी क्रैडेंशियल दर्ज करें।
Step 4:अब सर्च रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 5: अब रिजल्ट आपको अपनी स्क्रीन पर दिखेगा।
Step 6: भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट आप ले सकते हैं।