CHSE Odisha Class 12th Result 2025 OUT: ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2025 हुआ जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

ओडिशा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। विज्ञान, कॉमर्स, कला और वोकेशनल स्ट्रीम के छात्र chseodisha.nic.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Updated On 2025-05-21 16:36:00 IST

CHSE Odisha Class 12th Result 2025 OUT: ओडिशा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (CHSE) ने आज 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल लगभग 3.91 लाख छात्रों ने 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 के बीच आयोजित परीक्षा में भाग लिया था।

CHSE Odisha Class 12th Result 2025 OUT: ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले CHSE ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर 'ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर, अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट रख  लें।

CHSE Odisha Class 12th Result 2025 OUT: SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
अगर वेबसाइट का सर्वर डाउन दिखा रहा है तो आप एसएमएस से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप 56263 नंबर पर RESULT FOR 12 ROLL NUMBER लिखकर SMS भेजें। इसके बाद आपको उसी नंबर आपका परिणाम प्राप्त हो जाएगा।

पास होने के लिए 33% अंक जरूरी
12वीं कक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में न्यूनतम 30% अंक (सिद्धांत और प्रैक्टिकल दोनों में) और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र न्यूनतम पास अंक प्राप्त नहीं कर पाता, तो वह जुलाई 2025 में आयोजित पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री एग्जाम) में शामिल हो सकता है।

Tags:    

Similar News