APRJC CET Result 2025: आंध्र प्रदेश सीईटी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
APRJC CET Result 2025: आंध्र प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department, AP) की ओर से आज, 14 मई 2025 को APRJC CET Result 2025 जारी कर दिया गया है।
APRJC CET Result 2025: आंध्र प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department, AP) की ओर से आज, 14 मई 2025 को APRJC CET Result 2025 जारी कर दिया गया है। जो छात्र आंध्र प्रदेश रेसिडेंशियल जूनियर कॉलेज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (APRJC CET 2025) में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट aprs.apcfss.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
अप्रैल में हुई थी परीक्षा
इस साल APRJC CET परीक्षा 25 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी, जो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली। परीक्षा पूरे राज्य के 26 जिला मुख्यालयों में सफलतापूर्वक करवाई गई थी। इस परीक्षा के जरिए राज्य के रेजिडेंशियल जूनियर कॉलेजों में कुल 1425 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
रिजल्ट चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aprs.apcfss.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘APRJC Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Candidate ID, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरें।
- सबमिट बटन दबाएं और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके सेव कर लें।
रिजल्ट में छात्रों का नाम, कैटेगरी, और प्राप्तांक जैसी अहम जानकारियां होंगी। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्रों को कट-ऑफ मार्क्स के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
काउंसलिंग दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें सीट अलॉटमेंट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन शामिल है। योग्य छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि किसी भी तरह की देरी न हो। काउंसलिंग की तारीखें और चरणवार जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।