Stock Market Down: सेंसेक्स 1,004 अंक, निफ्टी 1.55% गिरा; बैंक, मीडिया और रियल स्टेट सेक्टर में भारी गिरावट
Stock Market Today: बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार शुक्रवार (25 अप्रैल) सुबह 79,830 पर ओपन हुआ, लेकिन 11.30 बजे 1,004 अंकों की गिरावट के साथ 78,797.39 पर ट्रेंड करने लगा।
Stock Market Today: पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान से जारी तनातनी के बीच भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार (25 अप्रैल) को सेंसेक्स 1100 अंक (1.40%) गिरकर 78,700 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, निफ्टी में भी 400 अंक यानी 1.55% की गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर 12 बजे निफ्टी 23,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार सुबह मामूली बढ़त के साथ 79,830 पर ओपन हुआ, लेकिन 11.30 बजे 1,004 अंकों की गिरावट के साथ मार्केट 78,797.39 पर पहुंच गया। निफ्टी-50 भी 24,289 पर खुला था, लेकिन 11.30 बजे 338 अंकों की गिरावट के साथ 23,908 के स्तर पर ट्रेंड करने लगा।
शुक्रवार को सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सर्वाधिक गिरावट एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस में देखने को मिली। इनके शेयर 4.50% तक गिर गए हैं। पावर ग्रिड, NTPC और जोमैटो के शेयर भी 3 फीसदी नीचे चल रहे हैं। हालांकि, इंफोसिस, TCS और ICICI बैंक में मामूली बढ़त दर्ज की गई।
शेयर बाजार में गिरावट के मुख्य कारण
- बिकवाली: भारतीय शेयर बाजार में पिछले सात दिन से लगाातर तेजी बनी हुई थी। 24 अप्रैल को आईटी सेक्टर में भी तेजी देखने को मिली। मार्केट में इस तेजी के बीच निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी। खासकर, आईटी और बैंकिंग सेक्टर्स में ज्यादा बिकवाली का अनुमान है, क्योंकि यह सेक्टर लंबे समय से नुकसान में चल रहे थे।
- भारत-पाकिस्तान तनाव: शेयर बाजार गिरने की एक वजह भारत-पाक सीमा पर जारी तनाव को भी माना जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौता निलंबित कर दिया है। इसके बाद पाकिस्तान ने शिमला समझौता सहित अन्य कई प्रतिबंध भारत पर लगाए हैं। इस टेंशन से निवेशक अलर्ट हो गए और शेयर बेचने लगे।