SIAM Report: फरवरी में बना पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री का रिकॉर्ड, सियाम ने कहा- बाजार पर SUV की मजबूत पकड़ 

SIAM Report: देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 11% बढ़ी। ऑटो कंपनियों ने फरवरी में डीलरर्स को कुल 3,70,786 पैसेंजर व्हीकल डिलीवर किए। 

Updated On 2024-03-12 17:21:00 IST
Passenger Vehicle Sell

SIAM Report: देश में यात्री वाहनों (पैसेंजर व्हीकल्स) की बिक्री में बंपर इजाफा हुआ है। इसे एक तरह से भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने मंगलवार को वाहकों की बिक्री से जुड़े आंकड़े जारी किए। संगठन ने कहा कि स्पोर्ट यूटीलिटी व्हीकल (SUV) की मार्केट पर पकड़ ज्यादा मजबूत हुई है।

फरवरी में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री का रिकॉर्ड
SIAM की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 11 फीसदी बढ़ी है। ऑटो कंपनियों ने फरवरी में डीलरर्स को कुल 3,70,786 पैसेंजर व्हीकल डिलीवर किए। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 3,34,790 यूनिट रिकॉर्ड हुआ था। सियाम के डायरेक्टर राजेश मेनन ने बताया कि फरवरी 2024 में अब तक पैसेंजर व्हीकल्स की सबसे ज्यादा सेलिंग हुई है। फरवरी 2023 की तुलना में यह आंकड़ा 10.8 फीसदी बढ़ा, जो कि 3.7 लाख यूनिट दर्ज किया गया है। 

देश में टू व्हीलर सेल 4 लाख यूनिट बढ़ी: सियाम
सियाम के प्रेसिडेंट विनोद अग्रवाल ने कहा कि 2023 के मुकाबले फरवरी 2024 में पैसेंजर व्हीकल्स, टू व्हीलर और तिपहिया वाहनों की सेल में इजाफा हुआ है। हालांकि, वाणिज्यिक वाहनों (कमर्शियल व्हीकल्स) की बिक्री में मामूली गिरावट आई है। कुल टू व्हीलर की सेल 35 फीसदी बढ़कर 15,20,761 यूनिट पर आ गई। जो पिछले साल इसी अवधि में 11,29,661 यूनिट रही थी। वहीं, तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री फरवरी में 54,584 यूनिट दर्ज की गई, जो पिछले साल इसी महीने में 50,382 यूनिट पर थी।

Similar News