Gold Price Today: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, सितंबर में सिल्वर रेट 2000 रु. लुढ़के; देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: सितंबर की शुरुआत से सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। गोल्ड प्राइस 20 मई को नए रिकॉर्ड स्तर 75,160 रुपए पर पहुंच गए। यह सोने का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Updated On 2024-09-09 12:26:00 IST
Gold Price Today

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार (2 सितंबर) को गोल्ड के दाम स्थिर रहे। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 72,870 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 66,680 रु. है। बता दें कि गोल्ड 20 मई को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 75,160 पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 500 रुपए उछले 
दिल्ली और मुंबई में सोमवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में प्रति किलोग्राम 500 रुपए का उछाल आया। अभी चांदी की कीमतें 85000 रुपए पर हैं, जो कि 1 सितंबर को 87000 रुपए पर थीं। चांदी का ऑलटाइम हाई लेवल 96,500 रु. प्रति किलो रहा है। सितंबर सिल्वर 2000 रुपए तक सस्ती हुई है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 90,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इसी साल इन शहरों में चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना 0.50 डॉलर लुढ़ककर 2524.15 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें भी नीचे आई हैं और यह 28.22 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (9 सितंबर) भाव (8 सितंबर) अंतर
 दिल्ली     66,800 67,200 (-400)
 मुंबई 66,800 67,200 (-400)
चेन्नई           66,800 67,200 (-400)
कोलकाता 66,800 67,200 (-400)
हैदराबाद                66,800 67,200 (-400)
बेंगलुरु             66,800 67,200 (-400)
पुणे          66,800 67,200 (-400)
अहमदाबाद 66,800 67,200 (-400)
लखनऊ           66,800 67,200 (-400)
भोपाल 66,800 67,200 (-400)
इंदौर 66,800 67,200 (-400)
रायपुर 66,800 67,200 (-400)
बिलासपुर           66,800 67,200 (-400)
चंडीगढ़            66,800 67,200 (-400)
जयपुर 66,800 67,200 (-400)
पटना 66,800 67,200 (-400)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Similar News