Gold Price Today: सोना-चांदी के भाव में थोड़ी नरमी, होल्ड करें या सेल?; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस
Gold Silver Price Today: मई में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव नजर आया है। गोल्ड प्राइस 19 अप्रैल को रिकॉर्ड स्तर 74,340 रुपए पर था। यह सोने का ऑलटाइम हाई लेवल है।
Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में थोड़ी नरमी आई है। आज यानी बुधवार (8 मई) को गोल्ड 100 से 110 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 72,270 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 66,250 रु. है। बता दें कि सोना 19 अप्रैल को 74,340 रुपए के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।
चांदी की कीमतें 85 हजार पर पहुंचीं
दिल्ली और मुंबई में बुधवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में तेजी दर्ज की गई। चांदी के दाम 85,000 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। मई में चांदी की कीमतें 1500 रुपए तक उछली हैं। अभी चेन्नई और कोयंबटूर में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 88,500 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में नरमी देखी जा रही है। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 5.85 डॉलर गिरकर 2341.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। यह 27.54 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।
देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)
| शहर | भाव (8 मई) | भाव (7 मई) | अंतर |
| दिल्ली | 66,250 | 66,350 | (-100) |
| मुंबई | 66,250 | 66,350 | (-100) |
| चेन्नई | 66,250 | 66,350 | (-100) |
| कोलकाता | 66,250 | 66,350 | (-100) |
| हैदराबाद | 66,250 | 66,350 | (-100) |
| बेंगलुरु | 66,250 | 66,350 | (-100) |
| पुणे | 66,250 | 66,350 | (-100) |
| अहमदाबाद | 66,250 | 66,350 | (-100) |
| लखनऊ | 66,250 | 66,350 | (-100) |
| भोपाल | 66,250 | 66,350 | (-100) |
| इंदौर | 66,250 | 66,350 | (-100) |
| रायपुर | 66,250 | 66,350 | (-100) |
| बिलासपुर | 66,250 | 66,350 | (-100) |
| चंडीगढ़ | 66,250 | 66,350 | (-100) |
| जयपुर | 66,250 | 66,350 | (-100) |
| पटना | 66,250 | 66,350 | (-100) |
जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।